MP आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा:स्कूल संचालिका से की पूछताछ

excise-constable-recruitment-news

MP आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा:स्कूल संचालिका से की पूछताछ

mp आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ास्कूल संचालिका से की पूछताछ

Excise Constable Recruitment: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2024 में बड़े स्तर पर हुई गड़बड़ी देखने को मिल रही है। जिसको लेकर रतलाम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें की पुलिस की 2 टीमें अलग-अलग स्थानों पर जुटी हुई हैं। और रतलाम के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र रतलाम पब्लिक स्कूल में पुलिस ने स्कूल की संचालिका संयोगिता सिंह से पूछताछ की गई और पूरे स्कूल का नक्शा तैयार किया गया है, जिसमें परीक्षा के दौरान सभी कमरों, रास्तों और स्टाफ की उपस्थिति का विवरण शामिल किया गया है।

[caption id="attachment_140131" align="alignnone" width="1185"]MP आबकारी विभाग परिक्षा फर्जीवाड़ा MP आबकारी विभाग परिक्षा फर्जीवाड़ा[/caption]

इस मामले की जांच के लिए एसपी अमित कुमार ने एसआईटी गठित की है। और एसआईटी की एक टीम भोपाल आई है, जहां वह परीक्षा से जुड़े तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे। इसमें परीक्षा केंद्र का सीसीटीवी डेटा और परीक्षा से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं। वहीं दूसरी टीम 12 अभ्यर्थियों की तलाश में भिंड और मुरैना की तरफ गई है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर रतलाम पुलिस ने अपनी जांच और तेज कर दी है।

Excise Constable Recruitment: स्कूल संचालिका से पूछताछ की

परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ी के मामले में स्कूल संचालिका से पूछताछ की गई है। पुलिस ने जो जानकारी जुटाई है वो है कि परीक्षा किस कमरे में हुई, स्टाफ कब मौजूद था, स्कूल से बाहर आने-जाने के रास्ते कौन इस्तेमाल करता था और परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैसे काम कर रहा था। बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद ईएसबी ने रतलाम पब्लिक स्कूल को आगामी सभी परीक्षाओं के लिए बैन कर दिया है।

इस परीक्षा का आयोजन मुंबई की कंपनी ‘एप्टेक लिमिटेड’ ने कराया था। जानकारी मिली है कि इस कंपनी को उत्तर प्रदेश और असम जैसे राज्यों में ब्लैकलिस्टेड किया जा चुका है। कंपनी के खिलाफ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेपर लीक और स्क्रीन शेयरिंग के कई मामले दर्ज हैं। हालांकि पुलिस इस पर फिलहाल आधिकारिक बयान देने से बच रही है।

स्कूल में 4500 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

रतलाम पब्लिक स्कूल सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र था। यहां करीब 4500 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कंपनी ने 357 कंप्यूटर उपलब्ध कराए, जिन पर पांच कमरों में दो शिफ्टों में परीक्षा ली गई। परीक्षा 9 से 21 सितंबर 2025 के बीच भोपाल, इंदौर, रतलाम समेत 11 शहरों में आयोजित हुई। रतलाम केंद्र को पहली बार इस परीक्षा के लिए चुना गया था।

दो घंटे में एक घंटे तक चुप बैठे माउस तक नहीं छुआ

Excise Constable Recruitment: जांच में सामने आया कि 12 अभ्यर्थियों ने परीक्षा बहुत तेजी से पूरी की। दो घंटे की परीक्षा में पहले एक घंटे तक चुपचाप बैठे रहे और माउस को हाथ तक नहीं लगाया, उसके बाद 15 अभ्यर्थियों ने 15 मिनट में और 30 मिनट में 100 प्रश्न हल कर लिए। यह असामान्य गति देख पुलिस ने संदेह व्यक्त किया। इससे पहले ये सभी अभ्यर्थी अन्य पुलिस भर्ती और परीक्षा में शामिल हुए थे, लेकिन उनके अंक 50 से कम थे। इस बार इन सभी ने 90 से अधिक अंक प्राप्त कर 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, जिससे बड़े स्तर पर गड़बड़ी उजागर हुई।

जांच में यह भी पता चला कि सभी 12 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर किसी एक व्यक्ति ने मदद दी थी। ये सभी अभ्यर्थी अलग-अलग तारीखों और शिफ्ट में परीक्षा देने आए थे, लेकिन उनका केंद्र वही था और मदद करने वाला भी एक ही व्यक्ति था।

2 मार्च को शून्य पर केस दर्ज हुआ

सिस्टम एनालिस्ट प्रणीत सिजरिया की शिकायत पर भोपाल के थाने में 2 मार्च को शून्य पर केस दर्ज किया गया। चूंकि परीक्षा केंद्र रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र में था, केस डायरी रतलाम ट्रांसफर की गई और यहां असल मर्ग कायम किया गया।

संबंधित सामग्री

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू की जयंती,CM डॉ यादव ने किया नमन

राज्य

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू की जयंती,CM डॉ यादव ने किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीट परीक्षा की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कदम उठाए और यूसीसी को लेकर आगामी मानसून सत्र में प्रस्ताव लाने की घोषणा की।

Sonu Nigam Health Update: सोनू निगम की हेल्थ हुई खराब, इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट!

मनोरंजन

Sonu Nigam Health Update: सोनू निगम की हेल्थ हुई खराब, इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट!

प्रसिद्ध भारतीय गायक सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपडेट देते हुए बताया कि उनकी गर्दन की नस दब गई है और वह इलाज प्राप्त कर रहे हैं।

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

देश-विदेश

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

चीन की National University of Defense Technology ने एक मच्छर जैसा माइक्रो ड्रोन बनाया है, जो कम पहचान योग्यता और छोटे स्थानों में पहुंचने की क्षमता के कारण चर्चा में है।

लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई!

खेल

लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई!

Argentine superstar Lionel Messi scored his first World Cup hat-trick against Algeria, matching Miroslav Klose's record of 16 goals.

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राज्य

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कूनो नेशनल पार्क दौरे पर महत्वपूर्ण चीता पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की संभावना।