GG vs MI WPL 2026: मुंबई टीम को 11 रन से हराकर गुजरात टीम ने एलिमिनेटर में की एंट्री!

gg-vs-mi-wpl-2026-gg-won-the-match

GG vs MI WPL 2026: मुंबई टीम को 11 रन से हराकर गुजरात टीम ने एलिमिनेटर में की एंट्री!

gg vs mi wpl 2026 मुंबई टीम को 11 रन से हराकर गुजरात टीम ने एलिमिनेटर में की एंट्री

GG vs MI WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के 19वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने 11 रन से मुंबई इंडियंस टीम को हराकर एलिमिनेटर में एंट्री की। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में 30 जनवरी शुक्रवार को खेला गया। गुजरात ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 167 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछे करने उतरी मुंबई टीम टारगेट हासिल नही कर सकी और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए।

गुजरात जायंट्स को मिली पहली जीत

पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टीम से बेथ मूनी ने 5 रन बनाकर आउट हो गई। सोफी डिवाइन ने 25 रन बनाए, जिसमें 3 चौके लगाए। अनुष्का शर्मा ने 31 गेंद में 33 रन बनाए, जिसमें 4 चौके, 1 छक्के शामिल है। एश्ले गार्डनर ने 28 गेंद में 46 रन बनाए, जिसमें 4 चौके, 2 छक्के शामिल रहे। जॉर्जिया 26 गेंद में 44 रन बनाए, 4 चौके, 2 छक्के शामिल है।' मुंबई के लिए अमीलिया केर ने 2 विकेट चटकाएं। शबनिम इस्माइल और नैट सिवर-ब्रंट को 1-1 विकेट लिए।

हरमनप्रीत कौर टीम को नहीं दिला पाई जीत

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई टीम ने 37 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। टीम से हैली मैथ्यूज 6 रन, नैट सिवर-ब्रंट 2 रन और सजीवन साजना 26 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिर अमीलिया कर के साथ मिलकर टीम को 80 के पार तक का स्कोर पहुंचाया। अमीलिया 20 रन और अमनजोत कौर 13, संस्कृति गुप्ता खाता खोले बगैर आउट हो गईं। वहीं टीम की कप्तान ने 48 गेंद में 82 रन बनाए, जिसमें 8 चौके, 4 छक्के शामिल रहें। गुजरात की ओर से सोफी डिवाइन और वेयरहम ने 2-2 विकेट झटके। काशवी गौतम, एश्ले गार्डनर और राजेश्वरी गायकवाड को 1-1 विकेट चटकाए।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

मुंबई इंडियंस हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, जी कमालिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, अमलिया कर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता और त्रिवेणी वसिष्ठ। गुजरात जायंट्स एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, काश्वी गौतम,भारती फुलमाली, शिवानी सिंह, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर और राजेश्वरी गायकवाड।

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।