Gukesh vs Hikaru Norway Chess 2025: गुकेश ने अपने 19वें जन्मदिन पर हिकारू को हराकर की वापसी...

gukesh-defeats-hikaru-norway-chess-2025-birthday-comeback

Gukesh vs Hikaru Norway Chess 2025: गुकेश ने अपने 19वें जन्मदिन पर हिकारू को हराकर की वापसी...

gukesh vs hikaru norway chess 2025 गुकेश ने अपने 19वें जन्मदिन पर हिकारू को हराकर की वापसी

Gukesh vs Hikaru Norway Chess 2025: भारत के युवा शतरंज ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को हराकर शानदार वापसी की है। इससे पहले उन्हें 2 राउंड में मैग्रस कार्लसन और अर्जुन एरिगैसी से हार का सामना करना पड़ा था। Read More: Gukesh Norway Chess 2025: गुकेश को मिली लगातार दूसरी हार, अब हिकारू से होगी भिड़ंत… आपको बता दें कि, डी. गुकेश का आज 19वां जन्मदिन हैं, और उनकी जीत ने उनके बर्थडे को और खास बना दिया है।

स्टैंडिंग में 5वें नंबर पर पहुंचे गुकेश...

इस जीत के बाद गुकेश अभी स्टैंडिंग में 5वें स्थान पर हैं। नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट की रैंकिंग में फिलहाल अमेरिका के फैबियानो कारुआना टॉप पर हैं, और चौथे राउंड में गुकेश का मुकाबला उन्हीं से होने वाला है। यह मुकाबला टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद अहम होगा।

पिछले 2 मुकाबले में मिली थी हार..

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 में मौजूदा वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही । टूर्नामेंट के पहले दो मुकाबलों में उन्हें हार मिली, जिससे वह स्टैंडिंग में सबसे नीचे पहुंच गए थे।

दूसरे राउंड में अर्जुन एरिगैसी से शिकस्त…

मंगलवार को खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में गुकेश को भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने हराया। यह गुकेश की लगातार दूसरी हार थी। इससे पहले पहले राउंड में उन्हें 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन ने मात दी थी। इस हार के बाद गुकेश छह खिलाड़ियों की स्टैंडिंग में आखिरी स्थान (छठे) पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025  के पहले राउंड में डी गुकेश को वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन ने हराया।

गुकेश की शतरंज यात्रा...

डी. गुकेश का जन्म 29 मई 2006 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता डॉ. राजिनीकांत एक ईएनटी सर्जन हैं, जबकि उनकी माता डॉ. पद्माकुमारी एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं। गुकेश ने सात साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया और जल्द ही अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया। उन्होंने 2015 में अंडर-9 एशियाई स्कूल चेस चैंपियनशिप और 2018 में अंडर-12 वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप जीती। D Gukesh Becomes Youngest-Ever World Chess Champion गुकेश ने 15 जनवरी 2019 को 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया, जिससे वह इतिहास के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने। इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स में भाग लिया और अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से शतरंज की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

परिवार का योगदान: संघर्ष और समर्थन

गुकेश के माता-पिता ने उनके शतरंज करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2017 में, उनके पिता ने अपने करियर से ब्रेक लिया और गुकेश के साथ विभिन्न टूर्नामेंट्स में भाग लेने लगे। इस दौरान, गुकेश के माता-पिता के दोस्तों ने उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की, जिससे वह टूर्नामेंट्स में भाग ले सके। गुकेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के संघर्ष और समर्थन को दिया है।

उपलब्धियां...

गुकेश ने दिसंबर 2024 में इतिहास रचते हुए सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल में चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराकर 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता, जिससे वह सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चेस चैंपियन बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड गैरी कास्पारोव के नाम था, जिन्होंने 1985 में 22 साल की उम्र में चैंपियनशिप जीती थी।    

संबंधित सामग्री

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

जुर्म गाथा

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली में एकतरफा प्यार के जुनून में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

राज्य

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही नए केरल सीएम वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के 'ग्रैंड क्रॉस' सम्मान से नवाजा, CM डॉ. यादव बोेल - गर्व की बात

नरेंद्र मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया। यह भारत और नॉर्वे के संबंधों को मजबूती देता है।

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा और पोषण क्षेत्र में नई नियुक्तियों का ऐलान किया, जिससे राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।