संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, एकांतिक दर्शन भी बंद

संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब

संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, एकांतिक दर्शन भी बंद

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने के कारण उनकी पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। भक्तों में मायूसी छा गई।

संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित एकांतिक दर्शन भी बंद

संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब |

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल, उनकी हालत ठीक नहीं है। प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने के कारण उनकी पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। साथ ही उनके एकांतिक दर्शन भी बंद कर दिए गए हैं। आश्रम की ओर से यह जानकारी मिलने के बाद भक्तों में मायूसी छा गई। 

21 साल से किडनी की समस्या

रविवार रात हजारों की संख्या में भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन प्रेमानंद जी हर दिन की तरह तड़के 3 बजे पदयात्रा पर नहीं निकले। उनकी जगह उनके शिष्य पहुंचे, और लाउडस्पीकर से अनाउंस कर बताया- आप सभी से निवेदन है कि महाराजजी का तबीयत ठीक न होने के कारण आज से पदयात्रा रद्द की जा रही है। कृपया रोड किनारे खड़े होकर भीड़ न लगाएं। इसके बाद भक्तों को दर्शन किए बिना मायूस लौटना पड़ा। केली कुंज आश्रम के मुताबिक, प्रेमानंद जी को 21 साल से किडनी की समस्या है।

डेढ़ km की पदयात्रा

बता दें कि प्रेमानंद महाराज रोज रात 3 बजे केली कुंज आश्रम से सौभरी वन तक पदयात्रा करते थे। वह करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलते। उनकी पदयात्रा और दर्शन के लिए हर रात हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। करीब 20 हजार भक्त दर्शन के लिए आते हैं, जबकि वीकेंड और विशेष पर्वों पर यह संख्या लाखों तक पहुंच जाती है।

प्रेमानंद महाराज का जीवन

संत प्रेमानंद महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर की नरवल तहसील के अखरी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम शंभू नारायण पांडे और माता का नाम रामा देवी है। 3 भाइयों में वह मंझले हैं। उनका नाम बचपन में अनिरुद्ध कुमार पांडे था। बचपन से ही उनका झुकाव अध्यात्म की तरफ था। उन्होंने कक्षा 8 तक पढ़ाई की थी। बचपन में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ शिव मंदिर के लिए चबूतरा बनाने की कोशिश की, लेकिन विरोध होने पर उन्होंने घर छोड़ने का फैसला कर लिया।   

 ब्रह्मचारी बनने का फैसला

वह कानपुर से काशी पहुंचे। जब 13 साल के हुए तो उन्होंने ब्रह्मचारी बनने का निर्णय किया। शुरुआत में प्रेमानंद महाराज का नाम 'आरयन ब्रह्मचारी' रखा गया था। काशी में वे करीब 15 महीने बिताए। उन्होंने गुरु गौरी शरण महाराज से गुरुदीक्षा ली। फिर वह मथुरा आ गए। प्रेमानंद महाराज वृंदावन आकर हर रोज बांके बिहारी जी के दर्शन करते। फिर रासलीला रास आई और राधावल्लभ के कार्यक्रमों में जाने लगे। वहां घंटों रहते।

संबंधित सामग्री

MP में पहली बार डेंगू नियंत्रण के लिए AI मॉडल लागू, मरीजों को पहले ही मिलेगी खतरे की चेतावनी

राज्य

MP में पहली बार डेंगू नियंत्रण के लिए AI मॉडल लागू, मरीजों को पहले ही मिलेगी खतरे की चेतावनी

मध्यप्रदेश में डेंगू नियंत्रण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रणाली लागू की गई, जो प्रभावित क्षेत्रों की जल्द पहचान कर सकेगी।

स्वस्थ भारत की दिशा में 12 साल की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी बोले- हेल्थकेयर हुआ सस्ता और आसान

देश-विदेश

स्वस्थ भारत की दिशा में 12 साल की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी बोले- हेल्थकेयर हुआ सस्ता और आसान

नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए कई उपाय किए गए हैं, जिससे जरूरतमंद परिवारों को इलाज में आसानी हुई है।

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

जुर्म गाथा

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

हैदराबाद में 37 वर्षीय महिला ने अपनी छह माह की बेटी के साथ आवासीय अपार्टमेंट से छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई, बच्ची बच गई।

हैदरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का ढहता ढांचा, घर में प्रसव के बाद डायल 112 बनी मददगार

राज्य

हैदरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का ढहता ढांचा, घर में प्रसव के बाद डायल 112 बनी मददगार

ग्यारसपुर में एंबुलेंस की अनुपस्थिति में महिला को घर पर ही बच्चे का जन्म देना पड़ा, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कमियां सामने आईं।

मसूरी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ प्रदर्शन, दी चेतावनी

राज्य

मसूरी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ प्रदर्शन, दी चेतावनी

मसूरी में अस्पताल की बदहाल स्थिति के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। किडनी रोगियों को देहरादून जाना पड़ता है, विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी कमी है।