Mouni Husband Suraj On Divorce: मौनी से अलग होने के बाद पति सूरज ने तलाक को लेकर दी सफाई

Mouni Roy Announces Divorce

Mouni Husband Suraj On Divorce: मौनी से अलग होने के बाद पति सूरज ने तलाक को लेकर दी सफाई

Actress Mouni Roy and Suraj Nambiar have amicably separated after over three years of marriage, denying any disputes or third-party involvement.

mouni husband suraj on divorce मौनी से अलग होने के बाद पति सूरज ने तलाक को लेकर दी सफाई

Mouni Husband Suraj On Divorce: मौनी से अलग होने के बाद पति सूरज ने तलाक को लेकर दी सफाई |

Mouni Husband Suraj On Divorce: नागिन सीरियल की फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है। लेकिन इस बार वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में है। शादी के करीब साढ़े तीन साल के बाद मौनी रॉय और पति सूरज नांबियार एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। इस बात की पुष्टि कुछ दिन पहले दोनों ने ऑफिशियल बयान जारी कर की। इसी बीच अब मौनी के पति सूरज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, और साफ किया कि  उनके अलग होने के फैसले में कोई विवाद, एलिमनी (गुजारा भत्ता) या कोई तीसरा शख्स शामिल नहीं है। 

सूरज का तलाक को लेकर पोस्ट

सूरज नांबियार ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट के स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें साफ किया की अलग होने के पीछे एलिमनी, किसी तरह के विवाद, तीसरे शख्स का लेना देना नहीं है। 

उन्होंने लिखा कि- 'मैं कुछ बातें बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं। हमारे बीच कोई एलिमनी का लेनदेन नहीं हो रहा है। हमारे बीच किसी तरह का कोई झगड़ा या विवाद नहीं है। इस अलगाव के पीछे कोई तीसरा शख्स भी नहीं है। मौनी और मैंने एक-दूसरे की भलाई को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है। यही सच है और इसके अलावा जो कुछ भी मीडिया में दिखाया जा रहा है, वह सिर्फ काल्पनिक है।'

उन्होंने आगे लिखा कि- 

'इस मुश्किल समय में मौनी और मैंने हमेशा गरिमा बनाए रखी है। हम मीडिया से भी इसी सम्मान की उम्मीद करते हैं। मैं इन अफवाहों का जवाब सीधे तौर पर इसलिए दे रहा हूं क्योंकि जानबूझकर फैलाई जा रही झूठी खबरों पर चुप रहना मुझे सही नहीं लगा। गलत जानकारी के खिलाफ बोलना बेहद जरूरी था। इस पूरे बयान को एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर री-शेयर किया है।'

कुछ दिन पहले अलग होने की दी थी जानकारी

मौनी और सूरज ने 15 मई को एक पोस्ट शेयर कर एक-दूसरे से अलग होने की जानकारी दी। उनके पोस्ट में लिखा कि- 

“हमें मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा हमारी पर्सनल लाइफ पर बेवजह और दखल देने वाले अटेंशन को देखकर दुख हो रहा है. हम यह बताना चाहेंगे कि हमने अलग होने का फैसला किया है और मामलों को प्राइवेटली और आपसी सहमति से सुलझाने के लिए ज़रूरी समय ले रहे हैं”।

 

उन्होंने आगे लिखा कि- 

'हमारी निजी जिंदगी को लेकर झूठी और मनगढ़ंत कहानियां बनाई गईं, फर्जी नैरेटिव्स फैलाए गए, जबकि वो सब हमारे रिश्ते को लेकर सच भी नहीं हैं। हमने काफी सोच-विचार करने और बदलती निजी प्राथमिकताओं को देखते हुए आपसी समझ से और पूरे सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर बढ़ने का फैसला लिया है। फिलहाल हम इस फेज़ को निजी तरीके और समझदारी से संभालने की कोशिश पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, हम अपनी दोस्ती को आगे बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हमें समझने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं और आप हमारी निजता का सम्मान करें।'

इसके पहले भी तलाक पर किया रिएक्ट

इससे पहले तलाक की खबरे तेज होने और पति सूरज नांबियार को चीटर बताने पर  मौनी रॉय ने रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि , 'सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि वो झूठी खबरें पब्लिश न करें। हमें प्राइवेसी दें।'

साल 2022 में की थी शादी

फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सूरज नांबियार को तीन साल तक डेट करने के बाद गोवा में 22 जनवरी 2022 में शादी कर ली।  यह शादी दो अलग-अलग परंपराओं, मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से हुई थी।

 

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा था कि, 'आखिरकार मुझे वह मिल ही गया.. हाथों में हाथ डाले, परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद से, हमने शादी कर ली! आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। प्यार, सूरज और मौनी”। वहीं सूरज ने  तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा था, “27.01.2022 अपनी सबसे अच्छी दोस्त और अपनी जिंदगी के प्यार से शादी की। खुद को सबसे खुशकिस्मत इंसान महसूस कर रहा हूं'। 

 

संबंधित सामग्री

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

मनोरंजन

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sonu Mishra withdrew from 'Kala Hiran' after concerns over the portrayal of Salman Khan. Producer Amit Jani ignored Salman's legal notice, fueling the dispute.

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

मनोरंजन

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

Bollywood actor Akshay Kumar shared a prank video from the set of 'Welcome to the Jungle,' featuring Rajpal Yadav, which is now viral on social media.

 वरुण धवन की कॉमेडी और ड्रामे से भरी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस में हुई रिलीज

मनोरंजन

वरुण धवन की कॉमेडी और ड्रामे से भरी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस में हुई रिलीज

Varun Dhawan's new film 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' is a comedy-drama about love and confusion, reminiscent of 'Garam Masala'. Co-starring Mrinal Thakur and Pooja Hegde.

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान ने गौरी से शादी करने की दी कंफर्मेशन

मनोरंजन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान ने गौरी से शादी करने की दी कंफर्मेशन

At 61, Bollywood star Aamir Khan confirms his upcoming marriage to Gauri Spratt, set for July 5. This marks Khan's third marriage after previous relationships.

Producer Pehlaz Nihlani Passed Away: 76 साल की उम्र में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन

मनोरंजन

Producer Pehlaz Nihlani Passed Away: 76 साल की उम्र में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन

Pahlaj Nihalani, noted film producer and director, and former CBFC president, has died at 76 after battling liver-related issues.