Bengali Bhapa Doi Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही आम और आइसक्रीम की डिमांड बढ़ जाती है। लेकिन अगर आप रोज-रोज वही आइसक्रीम खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ अलग और खास ट्राई कर सकते हैं। बंगाल की पारंपरिक मिठाई मैंगो भापा दोई स्वाद और ठंडक दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
आम का ट्विस्ट बढ़ाए स्वाद
जब इस क्लासिक बंगाली डिश में आम का फ्लेवर मिलाया जाता है, तो इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है। इसका टेक्सचर इतना स्मूथ और क्रीमी होता है कि यह मुंह में जाते ही घुल जाती है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती।

सामग्री
गाढ़ा दही (हंग कर्ड) – 2 कप, कंडेंस्ड मिल्क – 1 कप, आम का पल्प – 1/4 कप, इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच, कटे आम और पिस्ता – गार्निश के लिए
विधि
सबसे पहले दही को कपड़े में बांधकर 1–2 घंटे लटका दें, ताकि उसका सारा पानी निकल जाए और वह गाढ़ा हो जाए। एक बाउल में हंग कर्ड, कंडेंस्ड मिल्क, आम का गूदा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंटें। मिश्रण एकदम स्मूथ और क्रीमी होना चाहिए।
अब एक टिन या कुल्हड़ को हल्का सा ग्रीस करें और उसमें तैयार मिश्रण डालें। ऊपर से फॉयल से ढक दें।

स्टीम करें
कड़ाही या स्टीमर में पानी गर्म करें और उसमें स्टैंड पर टिन रखकर 15–20 मिनट तक स्टीम करें। स्टीम होने के बाद इसे ठंडा करें और 2–3 घंटे फ्रिज में सेट होने दें। ठंडा होने पर ऊपर से आम और पिस्ता डालकर सर्व करें।
स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
मैंगो भापा दोई न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि यह घर पर आसानी से बनने वाली हेल्दी डेजर्ट भी है। इस गर्मी में इसे जरूर ट्राई करें और परिवार के साथ ठंडक भरा स्वाद एन्जॉय करें।