रायपुर में हेरा-फेरी स्टाइल में 5 करोड़ की ठगी, 100 दिन में पैसा डबल का झांसा

hera-pheri-movie-style-5-crore-rupees-defrauded-in-raipur

रायपुर में हेरा-फेरी स्टाइल में 5 करोड़ की ठगी, 100 दिन में पैसा डबल का झांसा

रायपुर में हेरा-फेरी स्टाइल में 5 करोड़ की ठगी 100 दिन में पैसा डबल का झांसा

लाइव-ट्रेडिंग दिखाकर 12 लोगों से करोड़ो की ठगी

Hera Pheri Movie Style Defrauded Raipur : रायपुर में फिल्म हेरा फेरी स्टाइल में 100 दिन में पैसा डबल कर दूंगा बोलकर युवक ने 12 लोगों से 5 करोड़ की ठगी की है। निवेशकों को झांसे में लेने के लिए कहा कि वह इंटरनेशनल कोर्स कर चुका है और कहीं नहीं भागेगा। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

5 करोड़ की ठगी

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ठग का नाम अनिरुद्ध दलवी है, जो कर्नाटक के बेलगाम का रहने वाला है। आरोपी की कंपनी का नाम ए स्क्वायर ग्लोबल कंसल्टेंसी है। पैसे निवेश होने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया। आरोपी महंगे होटलों में सेमिनार करता था। लोगों को अमीर बनने के लिए मोटिवेट करता था। निवेशकों ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में FIR दर्ज की है।

मंहगे होटलों में सेमिनार

रायपुर के रहने वाले अनवर मोहम्मद ने बताया कि, 9 महीने पहले सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से ए स्क्वायर ग्लोबल कंसल्टेंसी कंपनी के बारे में पता चला। कंपनी के MD अनिरुद्ध दलवी ने 100 दिन में रकम डबल करने के बारे में जानकारी दी। अनवर ने आगे बताया कि, अनिरुद्ध दलवी से भिलाई स्थित अमित पार्क इंटरनेशनल होटल में सेमिनार के दौरान मुलाकात हुई। जहां अनिरुद्ध ने बताया कि, वह 17 साल पहले इंटरनेशनल मार्केट में टेक्निकल एनालिसिस का कोर्स किया है।वह अपनी टीम के साथ मिलकर वह फंड मैनेजमेंट का काम करता है। अब तक उसने 6000 करोड़ से अधिक रुपए का फंड मैनेज किया है। वह ICICI बैंक कर्नाटक में फंड मैनेजर के रूप में काम कर चुका है।

100 करोड़ की लाइव ट्रेडिंग दिखाकर ठगी

इस दौरान आरोपी ने अनवर को एक डीमैट खाता दिखाया, जिसमें 100 करोड़ रुपए से अधिक इक्विटी थी और लाइव ट्रेडिंग चल रही थी। अनिरुद्ध ने अपनी पूरी योजना लिखित में बताई, फिर कहा कि आपकी जमा की गई राशि में 2% प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही 100 दिन बाद तक 200% हो जाएगा। उसे दोगुना पैसा मिलेगा। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि पैसा सुरक्षित रहेगा और वह कंपनी बंद कर कहीं नहीं भागेगा।

कैफे में मुलाकात, डबल का भरोसा

कुछ दिनों बाद आरोपी ने अनवर से रायपुर के भाठागांव स्थित केरला कैफे में मुलाकात की। अनिरुद्ध की बातों पर भरोसा कर 5 अप्रैल को अनवर ने 5 लाख 40 हजार रुपए उसके कंपनी ए स्क्वायर ग्लोबल कंसलटेंसी के बैंक अकाउंट में डाल दिए। आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए उसे 30 हजार रुपए बैंक खाते में वापस भेज दिया। इसके बाद अनवर ने अपने परिचित व्यास कश्यप निवासी जांजगीर से भी रुपए इन्वेस्ट करवा दिए। व्यास ने 2 लाख और 7 लाख 84 हजार रुपए के दो किस्त में करीब पौने 10 लाख रुपए कंपनी के खाते में जमा किया।

12 लोगों ने करीब 5 करोड़ रुपए किया जमा

100 दिन में रुपए डबल करने के लालच में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने 5 करोड़ रुपए कंपनी में इन्वेस्ट कर दिए। लोगों ने जनवरी 2025 अप्रैल 2025 के बीच कैश और ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से रुपए दिए हैं।इस बीच लगातार आरोपी रायपुर, भिलाई, विशाखापट्टनम और संबलपुर में सेमिनार आयोजित करता रहता था, जिसमें वे लोगों को अमीर बनने के लिए मोटिवेट भी करता था।

आरोपी की तलाश जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी

रायपुर पश्चिम के एएसपी दौलत राम पोर्ते ने बताया कि आरोपी ने लोगों से प्रतिदिन 2% ब्याज का वादा करके पैसे ऐंठे थे। पीड़ितों की शिकायत के बाद, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Retirement के बाद हर महीने 5000₹ इस योजना के तहत मिलेगी पेंशन! जानिए अटल पेंशन योजना कैसे करें शुरू https://nationmirror.com/gold-silver-price-today-india/

संबंधित सामग्री

10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, बनाए 168 रन

खेल

10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, बनाए 168 रन

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में 119 गेंदों पर 19 चौके और 6 छक्के की मदद से 168 रन बनाकर सबको प्रभावित किया।

बैकफुट पर आई बिहार सरकार, भरत एनकाउंटर मामले में CM ने दिए निर्देश

राज्य

बैकफुट पर आई बिहार सरकार, भरत एनकाउंटर मामले में CM ने दिए निर्देश

बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बदलते हालातों के बीच प्रशासन ने नए फैसले लिए। सोशल मीडिया और जनता का दबाव बढ़ने पर नए एसडीओपी की नियुक्ति हुई।

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

राज्य

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

देहरादून में गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मृतक के कमरे में रहने वाले एक दोस्त ने दी।

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

राज्य

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

भोपाल के कटारा हिल्स में एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी, क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।