IND vs AUS 3rd T20 Match: करो या मरो की लड़ाई! भारत हारा तो खत्म होगी सीरीज की उम्मीद...

ind-vs-aus-3rd-t20-2025-match-india-vs-australia

IND vs AUS 3rd T20 Match: करो या मरो की लड़ाई! भारत हारा तो खत्म होगी सीरीज की उम्मीद...

ind vs aus 3rd t20 match करो या मरो की लड़ाई भारत हारा तो खत्म होगी सीरीज की उम्मीद

IND vs SA Womenc WC Final: 25 साल बाद मिलेगा विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को नया चैंपियन! सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है, जबकि पहला मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत के लिए यह मैच बेहद अहम है — अगर टीम आज हारती है तो सीरीज जीतने की संभावना खत्म हो जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया में भारत का रिकॉर्ड शानदार...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 34 T-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 20 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की तो वहीं 12 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर दोनों के बीच 14 मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 7 और ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच जीते हैं। यानी रिकॉर्ड के लिहाज से भारत का पलड़ा भारी है।

अभिषेक शर्मा का फॉर्म टीम इंडिया की उम्मीद...

सीरीज में अब तक भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए हैं, लेकिन युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने दम दिखाया है। उन्होंने दो मैचों में 170 के स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए हैं और टीम की पारी को संभाले रखा है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती अब तक 2 विकेट ले चुके हैं और टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।

हेजलवुड और एलिस मजबूत खिलाड़ी...

कंगारू टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अब तक सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने दूसरे टी-20 में 3 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता था। उनके साथ नाथन एलिस ने भी 3 विकेट झटके हैं। कप्तान मिचेल मार्श 46 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं।

होबार्ट में पहली बार खेलेगा भारत...

होबार्ट का बेलेरिव ओवल स्टेडियम भारतीय टीम के लिए नया मैदान होगा। यहां अब तक 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें 7 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और 6 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। यहां औसत स्कोर 160 रन का है, जबकि दो बार 200+ का स्कोर भी बन चुका है। दोनों बार ऑस्ट्रेलिया ने 213 रन बनाए थे।

मौसम रहेगा साफ, मुकाबले में नहीं आएगी रुकावट...

मौसम विभाग के अनुसार, होबार्ट में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हल्के बादल जरूर रहेंगे, लेकिन मैच में रुकावट की संभावना नहीं है। आज का यह मैच टीम इंडिया के लिए निर्णायक है। जीत मिली तो सीरीज बराबरी पर आ जाएगी, हार मिली तो ट्रॉफी का सपना खत्म हो जाएगा। अब देखना होगा कि होबार्ट में रोहित ब्रिगेड इतिहास लिखती है या ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर कब्जा जमाता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा/अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन/एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।