Ind Vs Eng U-19 WC Final 2026: भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर 6वीं बार जीता...

ind-vs-eng-u-19-wc-final-2026-india-won-t20-khitab

Ind Vs Eng U-19 WC Final 2026: भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर 6वीं बार जीता खिताब, PM मोदी ने दी बधाई...

ind vs eng u-19 wc final 2026 भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर 6वीं बार जीता खिताब pm मोदी ने दी बधाई

मैच भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर 6वीं बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। यह मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जिसमें इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, पहले बैटिंग कर रही इंडियन टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाएं। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 311 रन बनाकर ही सिमट गई।

पीएम मोदी ने दी टीम को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर ट्वीट कर भारतीय U-19 टीम को बधाई देते हुए लिखा कि- 'भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक उठी! विश्व कप जीतकर भारत लाने वाली हमारी अंडर-19 टीम पर हमें गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और असाधारण कौशल का परिचय दिया। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'

भारत की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम से आरोन जॉर्ज 9 रन, वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 15 चौके, 15 छक्के शामिल रहें। इनके अलाव आयुष म्हात्रे ने 51 गेंद में 53 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। वहीं वेदांत 32 रन, विहान 30 रन, अभिज्ञान ने 40 रन, अम्ब्रिश ने 18 रन, कनिष्क 37 रन बनाकर नाबाद रहें। इंग्लैंड की ओर से जेम्स मीटो ने 3 विकेट और सेबेस्टियन मॉर्गन, एलेक्स ग्रीन को 2-2 विकेट चटकाएं।

सूर्यवंशी का धमाकेदार शतक

टीम से वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 55 गेंद में धमाकेदार शतक ठोका और फिर 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 15 चौके, 15 छक्के शामिल हैं। फिर 26वें ओवर में आउट हो गए। उन्होंने इस टूर्नामेंट के 7 मैचों में 74 के एवरेज से 444 रन बनाए। इनमें 1 शतक 3 अर्धशतक शामिल रहे। इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया।

लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया इंग्लैंड

टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड से जोसेफ 17, बेन मेयस 45 रन, थॉमस ने 31 रन, जेम्स 28 रन, वहीं कालेब फॉल्कनर ने 67 बॉल पर 115 रन बनाए, जिसमें 9 चौके, 7 छक्के शामिल रहें। ओपनर बेन डॉकिन्स ने 56 बॉल पर 66 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। फिर टीम को जीत नही मिली। इसी के साथ इंग्लैंड टीम ने 40.2 ओवर में 311 रन बनाकर ही सिमट गई। भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने 3 विकेट वहीं दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट चटकाएं।

6वॉ खिताब किया अपने नाम

भारत ने इंग्लैंड को हराकर 6वां वर्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि, इसके पहले भारतीय टीम वर्ल्ड कप के इस खिताब को 5 बार साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अपने नाम कर चुकी है। वहीं 4 बार वर्ल्ड कप में रनर-अप भी रह चुकी है। वहीं इंग्लैंड ने एक मात्र टाइटल साल 1998 में अपने नाम किया था। इससे पहले 2022 में फाइनल राउंड में भारत और इंग्लैंड आमने सामने आई थी, जिसमें भारत ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन। इंग्लैंड थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर,जोसेफ मूर्स, सेबेस्टियन मॉर्गन, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स फ्रेंच।

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।