IND vs ENG U 19 ODI: भारत ने इंग्लैंड को 55 रन से हराया, वैभव की तूफानी सेंचुरी ने मचाया तहलका...

india-beats-england-vaibhav-suryavanshi-century-55-run-win

IND vs ENG U 19 ODI: भारत ने इंग्लैंड को 55 रन से हराया, वैभव की तूफानी सेंचुरी ने मचाया तहलका...

ind vs eng u 19 odi भारत ने इंग्लैंड को 55 रन से हराया वैभव की तूफानी सेंचुरी ने मचाया तहलका

Neeraj Chopra Classic 2025: नीरज ने अपने ही नाम के टूर्नामेंट में मारी बाजी, 86.18 मीटर थ्रो से बने चैंपियन!

सूर्यवंशी का शानदार शतक...

वैभव ने कुल 78 गेंदों में 143 रन बनाए और 10 छक्के जड़े। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के कामरान गुलाम के नाम था, जिन्होंने 2013 में53 गेंदों पर शतक लगाया था। वैभव ने इसी मैच में खुद का ही 9 छक्कों का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

विहान मल्होत्रा की शानदार पारी...

वरसेस्टर में खेले जा रहे सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की। कप्तान आयुष म्हात्रे जल्दी आउट हो गए लेकिन फिर वैभव और विहान मल्होत्रा ने पारी को संभाल लिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 219 रन की साझेदारी की। विहान ने 129 रन बनाए। निचले क्रम में अभिज्ञान कुंडु (23 रन) और अन्य बल्लेबाजों के योगदान से भारत ने 363/9 का स्कोर खड़ा किया। ऑपोजिट टीम से जैक होम ने 4 विकेट, सेबस्टियन मॉर्गन ने 3 विकेट लिए।

इंग्लैंड की शुरुवात शानदार, लेकिन मिली हार...

इंग्लैंड की ओर से बीजे डॉकिंस (67 रन) और जोसेफ मूर्स (52 रन) ने शतकीय साझेदारी की। लेकिन भारत की गेंदबाजी के सामने रॉकी फ्लिंटॉफ (एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे) ने 107 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। इंग्लैंड की टीम 45.3 ओवर में 308 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से नमन पुष्पक ने 3 विकेट, राहुल अम्ब्रिश ने 2 विकेट, और दीपक देवेंद्रन व कनिष्क चौहान ने 1-1 विकेट लिया। 3 खिलाड़ी रन आउट भी हुए।

भारत ने सीरीज अपने नाम की!

इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। आखिरी वनडे 7 जुलाई को वरसेस्टर में ही खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 12 जुलाई से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी।

जीत के बाद वैभव ने कहा...

मुझे शतक बनाने के बाद पता नहीं था कि मैंने रिकॉर्ड बनाया, मुझे मेरे टिम मैनेजर अंकित सर ने बताया कि मैंने रिकॉर्ड क्रिएट किया है। सूर्यवंशी ने कहा- शुभमन गिल से वो इंसपायर्ड हुए। और कहा शायद मैं और अच्छा खेल सकता था, लेकिन मैं आउट हो गया लेकिन मैं और बेहतर करने का ट्राई करूगा।  

संबंधित सामग्री

 वरुण धवन की कॉमेडी और ड्रामे से भरी फिल्म

मनोरंजन

वरुण धवन की कॉमेडी और ड्रामे से भरी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस में हुई रिलीज

Varun Dhawan's new film 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' is a comedy-drama about love and confusion, reminiscent of 'Garam Masala'. Co-starring Mrinal Thakur and Pooja Hegde.

कोलार लाइन सुधरी, 10 लाख लोगों को राहत: 75 इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई

राज्य

कोलार लाइन सुधरी, 10 लाख लोगों को राहत: 75 इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई

भोपाल में पानी की समस्या हल हो गई है क्योंकि नगर निगम ने कोलार लाइन की मरम्मत पूरी कर दी है, और शहर के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बहाल हो गई है।

उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड, यमुनोत्री राजमार्ग बंद, बारिश का अलर्ट जारी

राज्य

उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड, यमुनोत्री राजमार्ग बंद, बारिश का अलर्ट जारी

उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड के कारण यमुनोत्री राजमार्ग बंद हुआ, जिससे यात्रा में बाधा पैदा हुई। क्षेत्र में भारी बारिश और मौसमी अलर्ट भी जारी है।

बदलते बनारस में नया ऑक्सीजन पार्क, स्थापित होगा सबसे बड़ा शिवलिंग

राज्य

बदलते बनारस में नया ऑक्सीजन पार्क, स्थापित होगा सबसे बड़ा शिवलिंग

उत्तर प्रदेश में एक नया ऑक्सीजन पार्क बनेगा, जिसमें देश का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित होगा। यह पार्क अध्यात्म और आकर्षण का केंद्र बनेगा।

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

राज्य

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो बसों की टक्कर से छह की मौत और 20 से अधिक घायल हुए। घटना में तेजी और लापरवाही को प्रारंभिक वजह माना जा रहा है।