कोलार लाइन सुधरी, 10 लाख लोगों को राहत: 75 इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई

भोपाल में पानी की समस्या हल

कोलार लाइन सुधरी, 10 लाख लोगों को राहत: 75 इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई

भोपाल में पानी की समस्या हल हो गई है क्योंकि नगर निगम ने कोलार लाइन की मरम्मत पूरी कर दी है, और शहर के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बहाल हो गई है।

कोलार लाइन सुधरी 10 लाख लोगों को राहत 75 इलाकों में फिर शुरू हुई पानी की सप्लाई

भोपाल में पिछले तीन दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे लाखों लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है। शहर की करीब 40 प्रतिशत आबादी यानी 10 लाख से अधिक लोगों को पानी उपलब्ध कराने वाली कोलार लाइन की मरम्मत पूरी कर ली गई है। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे से कोलार परियोजना से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। लोगों को जल्द राहत पहुंचाने के लिए इस बार फिल्टर प्लांट से सीधे पानी की सप्लाई की गई है।

तीन दिन बाद बहाल हुई जलापूर्ति

नगर निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग के अनुसार बांसखेड़ी क्षेत्र में 1650 एमएम व्यास की ग्रेविटी पाइपलाइन में हुए लीकेज को गुरुवार रात तक पूरी तरह सुधार लिया गया था। इसके बाद रात में ही पंप चालू कर दिए गए और शुक्रवार सुबह से जलापूर्ति शुरू कर दी गई। चार इमली, शिवाजी नगर, तुलसी नगर, अरेरा कॉलोनी, जवाहर चौक, इब्राहिमपुरा और नारियलखेड़ा समेत कई इलाकों में पानी पहुंचना शुरू हो गया।

75 से ज्यादा इलाके हुए थे प्रभावित

कोलार लाइन में लीकेज के कारण शहर के 75 से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रही। कई क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया गया, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं रही। लोगों को निजी टैंकरों पर निर्भर होना पड़ा। रहवासियों ने आरोप लगाया कि 300 रुपये में मिलने वाले टैंकर के लिए 1000 से 1200 रुपये तक वसूले गए।

निगम कमिश्नर ने संभाला मोर्चा

लाइन सुधार कार्य में तेजी लाने के लिए नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन स्वयं रातभर मौके पर मौजूद रहीं। उन्होंने अधिकारियों से लगातार प्रगति रिपोर्ट ली और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। उनकी निगरानी में मरम्मत कार्य निर्धारित समय में पूरा हो सका।

नर्मदा लाइन में भी लीकेज

इधर अयोध्या बायपास पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान नर्मदा पाइपलाइन में भी कई जगह लीकेज सामने आए हैं। इसके चलते आसाराम तिराहे से रत्नागिरि तिराहे तक के कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। नगर निगम ने इन लीकेज को भी जल्द ठीक करने का दावा किया है।
 

संबंधित सामग्री

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने लगाया स्वर्ण चंपा का पौधा

राज्य

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने लगाया स्वर्ण चंपा का पौधा

भोपाल में विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. मोहन यादव ने 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान शुरू किया, जो पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देता है।

भोपाल मेट्रो के अगले चरण पर CM मोहन यादव की नजर, ब्लू लाइन के अंडरग्राउंड रूट की समीक्षा

राज्य

भोपाल मेट्रो के अगले चरण पर CM मोहन यादव की नजर, ब्लू लाइन के अंडरग्राउंड रूट की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत, आंधी और बारिश से प्रभावित जनजीवन

राज्य

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत, आंधी और बारिश से प्रभावित जनजीवन

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण तेज आंधी और बारिश हुई। भोपाल में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी ने कई पेड़ गिराए।

भोपाल में तूफानी बारिश से 300 फीडर ठप, 6 घंटे तक ब्लैकआउट

राज्य

भोपाल में तूफानी बारिश से 300 फीडर ठप, 6 घंटे तक ब्लैकआउट

भोपाल में तेज बारिश और आंधी के कारण 300 फीडर ठप हो गए, जिससे शहर में 6 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही और बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट हुआ।

भोपाल में तेज आंधी से विद्युत व्यवस्था को गंभीर क्षति

राज्य

भोपाल में तेज आंधी से विद्युत व्यवस्था को गंभीर क्षति

भोपाल में आई तेज आंधी से लगभग 300 विद्युत फीडर प्रभावित हुए, मरम्मत और आपूर्ति बहाली के लिए टीमें कार्यरत हैं।