कैंची धाम में 14-15 जून को निजी वाहनों पर रोक, विशेष शटल सेवा चलाने का फैसला

कैंची धाम मेला यातायात प्रतिबंध

कैंची धाम में 14-15 जून को निजी वाहनों पर रोक, विशेष शटल सेवा चलाने का फैसला

कैंची धाम में 14-15 जून को निजी वाहनों पर रोक के साथ विशेष शटल सेवाएं शुरू की जाएंगी ताकि वार्षिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके।

कैंची धाम में 14-15 जून को निजी वाहनों पर रोक विशेष शटल सेवा चलाने का फैसला

कैंची धाम मेला यातायात प्रतिबंध |

कैंची धाम में 14-15 जून को निजी वाहनों पर रोक रहेगी। दरअसल विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को होने जा रहे वार्षिक स्थापना दिवस मेले के लिए नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने 14 और 15 जून को विशेष शटल सेवा चलाने का निर्णय लिया है। 

विशेष बसें और टैक्सियां 

हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल और भवाली से विशेष बसें और टैक्सियां चलाई जाएगी। मेले के दौरान भवाली से कैंची धाम तक आम और निजी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। श्रद्धालुओं को मंदिर तक सुरक्षित लाने और ले जाने के लिए परिवहन विभाग और निजी संचालकों ने बड़ी संख्या में वाहनों की व्यवस्था की गई है। 

  • बाहरी राज्यों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के लिए हल्द्वानी व काठगोदाम रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से सीधे संचालित होगी। 
  • कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की ये बसें अलग-अलग रूटों पर चलेंगी।
  • ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट की 30 बसों को भी भीमताल से कैंची धाम के लिए शटल सेवा में लगाया जाएगा। 
  • भवाली से कैंची धाम के लिए 150 और भीमताल से कैंची धाम के लिए 100 टैक्सी-मैक्सी गाड़ियां दौड़ेंगी। 

कितना लगेगा किराया

  • हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम (बस): ₹150
  • भीमताल और नैनीताल से कैंची धाम: ₹100
  • भवाली और खैरना से कैंची धाम (टैक्सी/मैक्सी शटल): ₹50

संबंधित सामग्री

रात में वाहनों की आवाजाही बंद, चारधाम यात्रा के मार्गों पर नया नियम लागू

राज्य

रात में वाहनों की आवाजाही बंद, चारधाम यात्रा के मार्गों पर नया नियम लागू

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के मार्गों पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। मानसून और बढ़ते जोखिम के चलते यह फैसला किया गया।

नैनीताल और कैंची धाम में वाहनों पर लगा बैन,  सार्वजनिक परिवहन की मिलेगी सुविधा

राज्य

नैनीताल और कैंची धाम में वाहनों पर लगा बैन, सार्वजनिक परिवहन की मिलेगी सुविधा

बकरीद के बाद नैनीताल और कैंची धाम में पर्यटकों की भीड़ के कारण दोपहिया और बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

गंगा दशहरा: प्रयागराज में गंगा में लगाई डुबकी, 5100 साड़ियों की चुनरी चढ़ाई

राज्य

गंगा दशहरा: प्रयागराज में गंगा में लगाई डुबकी, 5100 साड़ियों की चुनरी चढ़ाई

उत्तरप्रदेश में गंगा दशहरा के मौके पर लाखों श्रद्धालु वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या में घाटों पर जुटे। काशी में विशेष गंगा आरती और दीप सजावट होगी।

संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, एकांतिक दर्शन भी बंद

देश-विदेश

संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, एकांतिक दर्शन भी बंद

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने के कारण उनकी पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। भक्तों में मायूसी छा गई।