India U-19 WC Final 2026: फाइनल में 5 बार की चैंपियन भारत और इंग्लैंड आमने-सामने!

india-u-19-wc-final-2026-today

India U-19 WC Final 2026: फाइनल में 5 बार की चैंपियन भारत और इंग्लैंड आमने-सामने!

india u-19 wc final 2026 फाइनल में 5 बार की चैंपियन भारत और इंग्लैंड आमने-सामने

India U-19 WC Final 2026: U-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 5 बार की चैंपियन भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर में 1 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले किया जाएगा। बता दें कि, U-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल राउंड में भारत का सामना अफगानिस्तान से हुआ था, जिसमें भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर लगातार 10वीं बार फाइनल में एंट्री कर ली।

भारत और इंग्लैंड का हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 56 यूथ वनडे मैच खेले जा चुके है, जिसमें इंडिया का पलड़ा भारी रहा। इसमें से 41 मैच में भारत ने बाजी मारी तो वहीं महज 13 मैच इंग्लैंड टीम जीत दर्ज कर पाई। वहीं दोनों के बीच एक मैच टाई रहा। और एक मैच रद्द कर दिया गया। बता दें कि, भारतीय टीम वर्ल्ड कप के इस खिताब को 5 बार साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अपने नाम कर चुकी है। वहीं 4 बार वर्ल्ड कप में रनर-अप भी रह चुकी है। वहीं इंग्लैंड ने एक मात्र टाइटल साल 1998 में अपने नाम किया था। इससे पहले 2022 में फाइनल राउंड में भारत और इंग्लैंड आमने सामने आई थी, जिसमें भारत ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया था।

मैच कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन। इंग्लैंड थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर,जोसेफ मूर्स, सेबेस्टियन मॉर्गन, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स फ्रेंच।   Also Read: RCB ने दूसरी बार WPL अपने नाम किया, अब तक का सबसे बड़ा रन चेज कर

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।