INDORE NEWS : इंदौर मकान हादसा, प्रशासन या मकान मालिक की लापरवाही!

indore-three-storey-building-collapse-september-2025

INDORE NEWS : इंदौर मकान हादसा, प्रशासन या मकान मालिक की लापरवाही!

indore news  इंदौर मकान हादसा प्रशासन या मकान मालिक की लापरवाही

Indore three-storey building collapse : इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र में हाल ही में हुई तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने की घटना ने शहर को झकझोर दिया। यह हादसा न केवल प्रशासन की लापरवाही बल्कि मकान मालिक की अनदेखी का भी सबूत है, क्योंकि किराएदार ने कई दिन पहले ही खतरे की चेतावनी दी थी.

हादसे की कहानी

रानीपुरा की भीड़-भाड़ वाली गली में बनी एक पुरानी तीन मंजिला इमारत अचानक गिर गई। घटना के वक्त कई लोग रोज के काम-काज में व्यस्त थे। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हुई और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिन्हें प्रशासन ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

किराएदार की चेतावनी और  अनसुनी

इस मकान में किराएदार शशांक गुप्ता ने मकान मालिक सम्मु अंसारी को आठ दिन पहले ही इमारत की हालत देखकर कई बार चेतावनी दी थी कि बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है और कभी भी गिर सकती है। और शशांक के गोदाम का शटर अपने आप नीचे की ओर धसने लगा था, जिससे उन्हें खतरे का अंदेशा हुआ. लेकिन मकान मालिक ने चेतावनी को हल्के में लिया और कोई कार्रवाई नहीं की.

फ्लोर बढ़ता गया, खतरा बढ़ता गया

यह इमारत गैरकानूनी रूप से कमजोर कॉलम और जर्जर नींव पर बनी थी तल मंजिल पर मनमाने तरीके से दुकानें खोली गईं. नगर निगम की सूची में यह इमारत खतरनाक भवनों में शामिल नहीं थी, जबकि इसे कई बार खतरे की तरफ इशारा किया गया था.

प्रशासनिक लापरवाही !

जांच में सामने आया कि इमारत के तलघर में लंबे समय से पानी भरने के कारण नींव कमजोर हो गई थी. रहवासी लगातार नगर निगम से मरम्मत की मांग कर रहे थे, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। सिस्टम की गंभीर लापरवाही के कारण ही हादसा हुआ. READ MORE :ट्रेन में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, झांसी स्टेशन पर कार्य के कारण कई ट्रेनों में होगा बदलाव

प्रभावित परिवार और बचाव अभियान

मकान मालिक के परिवार के 22 सदस्य इमारत में रहते थे, लेकिन हादसे के समय आठ लोग बाहर थे, जिससे जान का बड़ा नुकसान टल गया. दुकानें त्योहार के कारण समय से पहले बंद कर दी गई थीं, जिससे दुकानदार और कर्मचारी भी बच गए.  इंदौर बिल्डिंग हादसा एक भयावह उदाहरण है कि जब चेतावनियों और खतरों को अनदेखा किया जाता है, तो इसकी कीमत इंसान और संपत्ति से चुकानी पड़ती है। प्रशासनिक नजरअंदाजी और अवैध निर्माण जैसी लापरवाहियों ने दुखद घटना को और गंभीर बना दिया है। ऐसी घटनाओं पर समय रहते कैसे रोक लगाई जाए. पूरी खबर पढ़े-3 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत,12 से ज्यादा घायल

संबंधित सामग्री

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राज्य

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान के किसान, विशेषकर करौली और सवाई माधोपुर जिलों में, पांचना बांध से जल वितरण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। इसने रेलवे यातायात को प्रभावित किया है।

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

राज्य

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर जिले में 196 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें हवाई अड्डा और धार्मिक स्थलों के विकास शामिल हैं।