Raipur: खड़गे के बयान पर बवाल, राष्ट्रपति मुर्मू को कहा 'मुरमा'

kharge-misnames-president-murmu-as-murma

Raipur: खड़गे के बयान पर बवाल, राष्ट्रपति मुर्मू को कहा 'मुरमा'

raipur खड़गे के बयान पर बवाल राष्ट्रपति मुर्मू को कहा मुरमा

शाह के दौरे पर किया तंज, BJP ने बताया दलित-विरोधी

छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। रायपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को "मुरमा" कहकर संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृहमंत्री अमित शाह पर भी तीखे और विवादास्पद बयान दिए, जिस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

खड़गे बोले: 'मुरमा और कोविंद को राष्ट्रपति बना दिया, ताकि हमारी संपत्ति छीनी जा सके'

अपने भाषण में खड़गे ने कहा कि भाजपा कहती है कि उसने मुरमा और कोविंद को राष्ट्रपति बना दिया। “उन्हें राष्ट्रपति इसलिए बनाया गया ताकि हमारी जमीन, हमारे जंगल और हमारे संसाधन छीने जा सकें।”भाजपा ने इस बयान को दलित और आदिवासी विरोधी बताया है और कहा है कि कांग्रेस की यह मानसिकता पहले से रही है।

'शाह बार-बार छत्तीसगढ़ क्यों आते हैं? क्या यहां उनका ससुराल है?' खड़गे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा: “वो बार-बार छत्तीसगढ़ क्यों आते हैं? क्या यहां उनका घर है या ससुराल?” इस बयान को भाजपा नेताओं ने स्तरहीन और ओछी राजनीति बताया है।

BJP का पलटवार: आदिवासी विरोधी मानसिकता उजागर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने खड़गे के बयान की तीखी निंदा करते हुए कहा:

“खड़गे ने राष्ट्रपति मुर्मू को ‘मुरमा’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने ‘आदरणीय’ या ‘माननीय’ जैसे कोई सम्मानजनक शब्द भी नहीं जोड़े। यह आदिवासी समाज का अपमान है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का 'राष्ट्रपत्नी' कहना, अजय कुमार का राष्ट्रपति को ‘ईविल माइंडसेट’ बताना और अब खड़गे का बयान — ये सभी कांग्रेस की एक सुनियोजित मानसिकता को दर्शाते हैं।

केदार कश्यप का पलटवार: “शेर दहाड़ता है, सियार चिल्लाते हैं”

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि

“गृहमंत्री अमित शाह शेर की तरह काम कर रहे हैं। नक्सल उन्मूलन के लिए रणनीतिक दौरे कर रहे हैं। खड़गे को इससे पेट में मरोड़ क्यों उठ रही है?”

उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसा:

“जब छत्तीसगढ़ शाह का घर नहीं तो क्या विदेश राहुल गांधी का घर या ससुराल है, जो वह बार-बार बाहर चले जाते हैं?”

Read More :- शशि थरूर ने इमरजेंसी को काला अध्याय कहा: नसबंदी अभियान को मनमाना और क्रूर फैसला!

Watch Now :-  जानिए कैसे ChatGPT की मदद से Jennifer Allen ने सिर्फ 30 दिन में आधा कर्ज चुकता कर दिया – वीडियो जरूर देखें और शेयर करें!

संबंधित सामग्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

देश-विदेश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी की आंतरिक असंतोष के कारण प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से अपना इस्तीफा दिया है।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

देश-विदेश

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं।

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

राज्य

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

राज्य

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जोनल कार्यालय शामिल हैं।