Maa Kalika Temple MP: सतना का ऐसा मंदिर जहां मां कालिका के चेहरे के 3 बार बदलते हैं हावभाव!

maa-kalika-miracl-temple-mp

Maa Kalika Temple MP: सतना का ऐसा मंदिर जहां मां कालिका के चेहरे के 3 बार बदलते हैं हावभाव!

maa kalika temple mp  सतना का ऐसा मंदिर जहां मां कालिका के चेहरे के 3 बार बदलते हैं हावभाव

Maa Kalika Temple Satna: मध्यप्रदेश के सतना जिले के पास स्थित भटनवारा गांव जहां मां कालिका की भव्य और चमत्कारी प्रतिमा विराजमान है। यह मंदिर काफी पुराना हैं, यहां भक्त दूर - दूर से मातारानी के दर्शन करने आते हैं। Read More: Surya Parivar Temple Betul: मध्यप्रदेश का रहस्यमयी सूर्य परिवार मंदिर, यहां आने से होते हैं ग्रह दोष शांत…

कई साल पुराना है ये मंदिर..

स्थानीय निवासी बताते हैं कि यह मंदिर करीब 700 से 800 साल पुराना है। और इसका इतिहास मौर्य काल से जुड़ा हुआ है। तब से ही इस मंदिर को आस्था का केद्र माना जाता है।

दिन में 3 बार रुप बदलती हैं मां कालिका...

स्थानीय निवासी बताते है कि माता रानी दिन में 3 बार अपना स्वरुप बदलती है। उनके चेहते के हाव- भाव बदलते रहते हैं, सुबह मां कालिका का चेहरा एक दम शांत और सौम्य नजर आता है। और दोपहर के समय में मां कालिका के चेहरे पर तेज नजर आता है। शाम के समय मां का स्वरुपा करुणा और ममता से भरा दिखाई देता है।

इस मंदिर में घट चुकी दिव्य घटनाएं…

गांव के बुजुर्ग बताते है कि इस मंदिर में कई आश्चर्यजनक चीजे हुई है, एक घटना साल 1974 में हुई थी, मां कालिका के चेहरे से अचानक पसीना निकलने लगा था, जिसे उस समय के लोगों ने देखा था। ऐसे ही 2004 में मां के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। इसी बीच वहां कोई भूल हो गई, जिससे मां का सिर अचानक हिलने लगा। फिर जब गलती सुधार की तब जाकर माता शांत हुईं।

कैसे हुई प्रतिमा की उत्पत्ति...

स्थानीय लोककथाओं के अनुसार मां कालिका की प्रतिमा करारी नदी के किनारे मिली थी। बताया जाता है कि कुछ चोर इस प्रतिमा को चोरी करके ले जा रहे थे लेकिन ज्यादा दूर तक नहीं जा पाए और रास्ते में ही मां को छोड़ना पड़ा। फिर माता ने एक भक्त को सपने में दर्शन दिए, जिसके बाद राजा ने मंदिर बनावया और प्रतिमा की स्थापना की।

सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना होती है पूरी...

मां कालिका के दरबार में हर साल नवरात्रि के दौरान हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों का मानना है कि यहां मांगी गई हर प्रार्थना पूरी होती है। मंदिर परिसर घंटियों की गूंज, भक्ति गीतों और ‘जय माता दी’ के जयकारों से भक्तिमय हो जाता है।

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।