High Court warning: सास-ससुर की देखभाल न कर सकतीं तो नौकरी छोड़ दो, अनुकम्पा निय...

mp-high-court-compassionate-appointment-daughter-in-law-duty

High Court warning: सास-ससुर की देखभाल न कर सकतीं तो नौकरी छोड़ दो, अनुकम्पा नियुक्ति लेने वाली बहू को हाईकोर्ट की चेतावनी

high court warning सास-ससुर की देखभाल न कर सकतीं तो नौकरी छोड़ दो अनुकम्पा नियुक्ति लेने वाली बहू को हाईकोर्ट की चेतावनी

High Court warning: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पति की मृत्यु के बाद अनुकम्पा नियुक्ति लेने वाली एक बहू के मामले में साफ कर दिया है कि वह अपने वैद्यानिक दायित्वों से पीछे नहीं हट सकती है। मामला राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा निवासी प्रमोद और रंजना श्रीवास्तव के बेटे प्राचीर श्रीवास्तव के साल 2020 में हुए निधन से जुड़ा है। जिसके बाद प्रमोद और रंजना ने सहमति से बहू प्रियंका माथुर को अनुकम्पा नियुक्ति दिला दी थी।

High Court warning: पीडितों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

इसके बाद कुछ समय तक तो प्रियंका ने सास-ससुर की देखभाल की लेकिन थोड़े ही समय के बाद बहे ने उनकी देखभाल से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं सास-ससुर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए घर भी छोड़ दिया। ऐसे में चार साल तक किसी तरह गुजारा करने के बाद बुजुर्ग दम्पत्ति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. 19 मई 2025 को गोविंदपुरा अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने आदेश दिया कि प्रियंका सास-ससुर के साथ रहे और उनकी देखभाल करे। Read More-लाड़ली लक्ष्मी योजना में शाला त्याग से नाराज सीएम, आंगनबाड़ी सुधार और कुपोषण मिटाने के दिए निर्देश

High Court warning: बहु का सेवा करने से इंकार

इस आदेश के खिलाफ प्रियंका माथुर ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर चुनौती दी। 3 दिसंबर को मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायाधीश विनय सराफ की युगलपीठ में हुई सुनवाई में प्रियंका की ओर से दलील दी गई कि वह घरेलू विवादों के कारण अलग रह रही हैं और बुजुर्गों की देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं। इस पर कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति लेकर जिम्मेदारी से पीछे हटना स्वीकार्य नहीं है। Read More-9 thousand posts in Anganwadi: आंगनबाड़ी में जल्द 9 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी

देखभाल नहीं कर सकतीं तो नौकरी छोड़ दो

खास बात यह है कि इस मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने यहां तक टिप्पणी की है कि यदि उनका बेटा जीवित होता तो वह अपने माता-पिता की सेवा करता, और अब यही कर्तव्य बहू को भी निभाना है। उच्च न्यायालय ने यहां तक कहा कि यदि प्रियंका उनकी देखभाल नहीं कर सकतीं, तो वह नौकरी छोड़ दें ताकि परिवार के किसी अन्य सदस्य को यह अवसर दिया जा सके, और बहू को केवल मुआवजा दे दिया जाए।

8 जनवरी को अगली सुनवाई

प्रमोद श्रीवास्तव (72) और रंजना श्रीवास्तव (65) की उम्र को देखते हुए उच्च न्यायालय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल को निर्देश दिया है कि वे बुजुर्ग दम्पति को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश करवाने में सहायता प्रदान करें। साथ ही याचिकाकर्ता प्रियंका माथुर को स्वयं न्यायालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी 2026 को निर्धारित की गई है।

संबंधित सामग्री

Hockey Pro League 2026: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया

खेल

Hockey Pro League 2026: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया

हॉकी प्रो लीग 2026 में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर अपनी प्रतिद्वंद्विता में जीत दर्ज की। मैच लंदन में खेला गया।

Pak-W vs Aus-W T-20 WC 2026: पाकिस्तान विमेंस टीम को ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने  113 रन से दी करारी शिकस्त

खेल

Pak-W vs Aus-W T-20 WC 2026: पाकिस्तान विमेंस टीम को ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने 113 रन से दी करारी शिकस्त

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से हराया। एलिस पेरी ने 71 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान 86 रन पर सिमट गई।

T-20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से हराया, चमारी का शानदार शतक

खेल

T-20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से हराया, चमारी का शानदार शतक

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने ब्रिस्टल स्टेडियम में आयरलैंड को 9 विकेट से हराया। चमारी अट्टापट्टू ने नाबाद शतक लगाया।

राजस्थान में  मानसून से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन में MP-UP पहुंचेगा मानसून, बिहार में बिजली गिरने से 3 मौतें

देश-विदेश

राजस्थान में मानसून से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन में MP-UP पहुंचेगा मानसून, बिहार में बिजली गिरने से 3 मौतें

राजस्थान में 41% अधिक बारिश के साथ मानसूनी गतिविधियां तेज, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मानसून की आगमन संभावना। बिहार में बिजली गिरने से मौतें।

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।