जमुई और नवादा पहुंचे CM नीतीश, सम्राट चौधरी को कहा मुख्यमंत्री

nitish-kumar-calls-samrat-choudhary-chief-minister-jamui-nawada

जमुई और नवादा पहुंचे CM नीतीश, सम्राट चौधरी को कहा मुख्यमंत्री

जमुई और नवादा पहुंचे cm नीतीश सम्राट चौधरी को कहा मुख्यमंत्री

CM Nitish and Samrat: CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा जमुई और नवादा पहुंची। नवादा में CM नीतीश ने बिना नाम लिए लालू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि '2005 से पहले राज्य में कुछ नहीं था। जब हम लोग आए तो विकास के काम शुरू किया। वो सब गड़बड़ ही करते थे।

समृद्धि यात्रा जमुई और नवादा पहुंची

चौधरी को कहा मुख्यमंत्री

इससे पहले मंत्रियों ने जनसभा को संबोधित किया। यहां मौजूद एंकर ने डिप्टी CM को मुख्यमंत्री कह दिया। विजय चौधरी के संबोधन के बाद सम्राट चौधरी को बुलाया गया। इस दौरान एंकर ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री जी का स्वागत करता हूं। इससे पहले भी 17 मार्च को भागलपुर में भी एंकर ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बता दिया था। जैसे ही डिप्टी CM उठे, एंकर ने फिर से कहा, मुख्यमंत्री जी का जोरदार तालियों के साथ स्वागत कीजिए। इसके बाद सम्राट हाथ जोड़ते हुए माइक की ओर बढ़े और अपना संबोधन शुरू किया।

[caption id="attachment_141743" align="alignnone" width="1337"]डिप्टी CM सम्राट चौधरी डिप्टी CM सम्राट चौधरी[/caption]

सम्राट के कंधे पर रखा हाथ

नवादा से पहले जमुई के लछुआड़ में CM नीतीश ने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के आखिर में मुख्यमंत्री नीतीश ने मंच पर खड़े नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये लोग कितना काम कर रहे हैं। आगे भी यही सब देखेंगे। इसके बाद CM मंच पर मौजूद सम्राट चौधरी की ओर बढ़े और उनके कंधे पर हाथ रखा। इस दौरान सम्राट चौधरी ने हाथ जोड़कर खड़े रहे। 

CM Nitish and Samrat: करोड़ों की सौगात

इसके पहले CM नीतीश ने यहां 900 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास योजनाओं का शिलान्यस और लोकार्पण किया। इस दौरान CM ने स्टॉल्स का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में महिलाओं का डांस देखकर CM वहीं रुक गए। उन्होंने डांस देखा फिर तालियां भी बजाईं। मुख्यमंत्री नीतीश ने कुंडघाट जलाशय योजना का भी उद्घाटन किया।

[caption id="attachment_141744" align="alignnone" width="1274"]900 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास योजनाओं का शिलान्यस और लोकार्पण 900 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास योजनाओं का शिलान्यस और लोकार्पण[/caption]

संबंधित सामग्री

AC बस में आग: दूसरों की जान बचाता रहा पिता, खुद का बेटा जिंदा जला

राज्य

AC बस में आग: दूसरों की जान बचाता रहा पिता, खुद का बेटा जिंदा जला

शाजापुर हाईवे पर खड़ी AC बस में भीषण आग लगने से 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। पिता ने कई यात्रियों की जान बचाई और मिले लाखों के गहने पुलिस को सौंप दिए।

नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी में समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित हुए सेवाभावी

राज्य

नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी में समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित हुए सेवाभावी

मध्यप्रदेश में नर्मदा चिंतन संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां सेवाभावी व्यक्तियों को समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित किया गया।

हैदराबाद-जयपुर ट्रेन के AC कोच में आग, बड़ा हादसा टला

देश-विदेश

हैदराबाद-जयपुर ट्रेन के AC कोच में आग, बड़ा हादसा टला

हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के AC कोच B1-B2 में आग लगी। दमकल की टीम ने आग बुझाई, कोई हताहत नहीं हुआ।

दूसरी शादी को लेकर मचा खूनी विवाद: पंजाब में पूर्व सैनिक ने बेटे को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान

जुर्म गाथा

दूसरी शादी को लेकर मचा खूनी विवाद: पंजाब में पूर्व सैनिक ने बेटे को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान

पंजाब के न्यू अगर नगर में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी और बाद में खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में चल रहे विवाद के चलते हुई यह घटना।

देखिए भोजशाला की वो तस्वीरें जो मंदिर का आधार बनीं:भगवान कुबेर और 32 हिंदू देवी-देवताओं की मिली मूर्तियां मिलीं

राज्य

देखिए भोजशाला की वो तस्वीरें जो मंदिर का आधार बनीं:भगवान कुबेर और 32 हिंदू देवी-देवताओं की मिली मूर्तियां मिलीं

इंदौर हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर माना, जिससे हिंदू पक्ष में खुशी की लहर है। इसे राजा भोज ने स्थापित किया था।