पीएम आवास योजना (शहरी) में एमपी बना देश का अग्रणी राज्य, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमा...

मध्यप्रदेश में पीएम आवास योजना सफल

पीएम आवास योजना (शहरी) में एमपी बना देश का अग्रणी राज्य, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि

मध्यप्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, 98.04% आवासों की ग्राउंडिंग पूर्ण की।

पीएम आवास योजना शहरी में एमपी बना देश का अग्रणी राज्य सीएम डॉ मोहन बोले- हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराने के संकल्प को साकार करते हुए मध्यप्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में देश  में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में 10 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इससे आवास निर्माण एवं हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत मध्यप्रदेश ने आवासों की ग्राउंडिंग में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में 98.04 प्रतिशत आवासों की ग्राउंडिंग पूर्ण हो चुकी है। यह प्रभावी क्रियान्वयन, सतत मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली का परिणाम है। वहीं, 9 लाख से अधिक आवार्सी का निर्माण पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों को सौंपा जा चुका है। योजना के माध्यम से हजारों परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ है, जिससे उनके जीवन स्तर, सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान में सकारात्मक बदलाव आया है।

मूलभूत सुविधाओं का रखा ध्यान

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का उद्‌देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग एवं मध्यम आय वर्ग के शहरी परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। योजना अंतर्गत हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे मूलभूत सुविधाओं से युक्त पक्के घर में जीवन यापन कर सकें।

प्रयासों की निरंतरता पर जोर

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निर्माण कार्यों के चलते प्रदेश लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। भोंडवे ने बताया कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र शहरी परिवार को आवास योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से प्रदेश में न केवल आवास निर्माण को गति मिली है, बल्कि शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, रोजगार सृजन एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला है। राज्य शासन द्वारा भविष्य में भी योजना के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

संबंधित सामग्री

आज से घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा, मध्य प्रदेश के कई शहरों में बढ़े दाम

राज्य

आज से घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा, मध्य प्रदेश के कई शहरों में बढ़े दाम

Domestic LPG cylinder prices in Madhya Pradesh have seen another increase, affecting household budgets. This is the second hike in three months.

कूनो में दिखी दुर्लभ कैराकल बिल्ली, वन्यजीव संरक्षण में मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि

राज्य

कूनो में दिखी दुर्लभ कैराकल बिल्ली, वन्यजीव संरक्षण में मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में कैराकल बिल्ली की उपस्थिति दर्ज की गई, जो वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की एक बड़ी सफलता है।

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

राज्य

MP बना निवेश का केंद्र, लैटिन अमेरिका के साथ मजबूती, CM डॉ. यादव बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

मध्यप्रदेश ने लैटिन अमेरिका-कैरिबियन देशों के साथ फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल क्षेत्रों में साझेदारियां बढ़ाईं।

MP में सरकारी नौकरी के नियम होंगे सख्त, दो से ज्यादा बच्चे और एक से अधिक पत्नी वालों पर लग सकती है रोक

राज्य

MP में सरकारी नौकरी के नियम होंगे सख्त, दो से ज्यादा बच्चे और एक से अधिक पत्नी वालों पर लग सकती है रोक

MP सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए नए नियम प्रस्तावित किए हैं, जिसमें एक से अधिक जीवित जीवनसाथी और दो से अधिक संतान वाले अयोग्य होंगे।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ेगा इंतजार,  केरलम में रेड अलर्ट

देश-विदेश

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ेगा इंतजार, केरलम में रेड अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारत में रफ्तार पकड़ी, केरलम में रेड अलर्ट जारी। मध्य प्रदेश में मानसून की आमद में हो सकती है देरी।