मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में बैठक की तैयारियों की समीक्षा की

महत्वपूर्ण बैठक बस्तर में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में बैठक की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में बैठक की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। यह महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिए कि आयोजन की तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न रहे और सभी व्यवस्थाएं गंभीरता एवं समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्य क्षेत्रीय परिषद के राज्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बता दें कि यह परिषद देश की ऐसी क्षेत्रीय परिषद है, जहां सदस्य राज्यों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है, जो आपसी सहयोग और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। 

बस्तर में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गौरव का विषय

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत राज्य ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं और इसी भावना के साथ क्षेत्रीय परिषदें विकास, प्रशासनिक समन्वय और राष्ट्रीय एकता को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। बस्तर में शांति स्थापना के बाद इस स्तर की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन यह दर्शाता है कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास और नई संभावनाओं को लेकर पूरी तरह संकल्पित है।

विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन से क्षेत्र में शांति स्थापित हुई है। अब बस्तर विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इंद्रावती की गोद से बस्तर विकास की नई गाथा लिखेगा और मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

संबंधित सामग्री

NEET री-एग्जाम में Air Force की एंट्री, सरकार अलर्ट

देश-विदेश

NEET री-एग्जाम में Air Force की एंट्री, सरकार अलर्ट

NEET-UG 2026 के लिए सरकार ने परीक्षा सुरक्षा को कड़ा करने के लिए वायुसेना की मदद का विचार किया है, प्रधानमंत्री मोदी ने भी निगरानी बढ़ाई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजना की समीक्षा की

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजना की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सुशासन तिहार 2026 के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें बिजली बिल में छूट शामिल थी।

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ की मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लिया और मां दंतेश्वरी के दर्शन किए।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू,CM डॉ मोहन और CM योगी मौजूद

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू,CM डॉ मोहन और CM योगी मौजूद

जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, जिसमें मध्य क्षेत्र के चार राज्यों के मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं। बैठक में विकास और सुरक्षा पर चर्चा की जा रही है।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक छत्तीसगढ़ में आयोजित,आज बस्तर में डॉ मोहन यादव समेत 4 राज्यों के CM होंगे शामिल

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक छत्तीसगढ़ में आयोजित,आज बस्तर में डॉ मोहन यादव समेत 4 राज्यों के CM होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल हुए। चर्चा में सुरक्षा और विकास पर जोर।