पंजाब के धुरी में CM भगवंत मान ने 80-बेड अस्पताल का किया उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

punjab-news-cm-bhagwant-mann-inaugurates-hospital-in-dhuri

पंजाब के धुरी में CM भगवंत मान ने 80-बेड अस्पताल का किया उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

पंजाब के धुरी में cm भगवंत मान ने 80-बेड अस्पताल का किया उद्घाटन ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Punjab news: पंजाब के संगरूर जिले के धुरी में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को आधुनिक उपमंडलीय अस्पताल और मातृ-शिशु स्वास्थ्य ब्लॉक का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार यह अस्पताल अब हजारों लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होने जा रहा है।

73,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है अस्पताल

मुख्यमंत्री मान ने धुरी में 80 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल को उद्घाटन के बाद आम जनता को समर्पित किया। इसमें 50 बेड का उपमंडलीय अस्पताल और 30 बेड का मातृ-शिशु स्वास्थ्य ब्लॉक शामिल है। करीब 21.65 करोड़ रुपये की लागत से बना यह परिसर 73,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। गौरतलब है कि यह अस्पताल धुरी शहर के 58,000 से अधिक लोगों और आसपास के लगभग 70 गांवों के निवासियों को सीधा लाभ पहुंचाएगा, तथा इस पहल को क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। [caption id="attachment_141800" align="alignnone" width="1200"]उद्घाटन का एक दृश्य उद्घाटन का एक दृश्य[/caption]

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं

जानकारी’ के अनुसार, अस्पताल में मरीजों के लिए सेकेंडरी लेवल की सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां 13 ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी ब्लॉक, 7 ऑपरेशन थिएटर (बड़े और छोटे ऑपरेशन के लिए) और 2 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और 3 अत्याधुनिक लैब जैसी जांच सुविधाएं भी मौजूद हैं। मरीजों को इस अस्पताल में मुफ्त जांच, सर्जरी और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श मिलेगा। अधिकारियों की मानें तो अस्पताल में ईएनटी और घुटने के रिप्लेसमेंट जैसी विशेष सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर दिया जा रहा विशेष फोकस

अस्पताल के मातृ-शिशु स्वास्थ्य ब्लॉक में महिलाओं और नवजात बच्चों की देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञों की देखरेख में सी-सेक्शन और सामान्य प्रसव दोनों सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इमरजेंसी केयर और एडवांस मेडिकल प्रक्रियाओं की सुविधा भी इस ब्लॉक में सुनिश्चित की गई है।

ग्रामीणों को नहीं जाना होगा अब दूर

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह अस्पताल हजारों लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने बताया कि पहले लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें सभी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिलेंगी। आगे उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक 1,500 से अधिक डॉक्टरों की भर्ती की है, जिनमें 600 से ज्यादा विशेषज्ञ शामिल हैं। साथ ही 800 से अधिक आम आदमी क्लिनिक भी संचालित किए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

AC बस में आग: दूसरों की जान बचाता रहा पिता, खुद का बेटा जिंदा जला

राज्य

AC बस में आग: दूसरों की जान बचाता रहा पिता, खुद का बेटा जिंदा जला

शाजापुर हाईवे पर खड़ी AC बस में भीषण आग लगने से 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। पिता ने कई यात्रियों की जान बचाई और मिले लाखों के गहने पुलिस को सौंप दिए।

नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी में समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित हुए सेवाभावी

राज्य

नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी में समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित हुए सेवाभावी

मध्यप्रदेश में नर्मदा चिंतन संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां सेवाभावी व्यक्तियों को समर्थ नर्मदा सम्मान से सम्मानित किया गया।

हैदराबाद-जयपुर ट्रेन के AC कोच में आग, बड़ा हादसा टला

देश-विदेश

हैदराबाद-जयपुर ट्रेन के AC कोच में आग, बड़ा हादसा टला

हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के AC कोच B1-B2 में आग लगी। दमकल की टीम ने आग बुझाई, कोई हताहत नहीं हुआ।

दूसरी शादी को लेकर मचा खूनी विवाद: पंजाब में पूर्व सैनिक ने बेटे को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान

जुर्म गाथा

दूसरी शादी को लेकर मचा खूनी विवाद: पंजाब में पूर्व सैनिक ने बेटे को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान

पंजाब के न्यू अगर नगर में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी और बाद में खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में चल रहे विवाद के चलते हुई यह घटना।

देखिए भोजशाला की वो तस्वीरें जो मंदिर का आधार बनीं:भगवान कुबेर और 32 हिंदू देवी-देवताओं की मिली मूर्तियां मिलीं

राज्य

देखिए भोजशाला की वो तस्वीरें जो मंदिर का आधार बनीं:भगवान कुबेर और 32 हिंदू देवी-देवताओं की मिली मूर्तियां मिलीं

इंदौर हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर माना, जिससे हिंदू पक्ष में खुशी की लहर है। इसे राजा भोज ने स्थापित किया था।