Ramayana Film Ranbir Ram Look: भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर ने जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल...

ranbir-kapoor-ram-look-ramayana-film-viral

Ramayana Film Ranbir Ram Look: भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर ने जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल...

ramayana film ranbir ram look भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर ने जीता फैंस का दिल वीडियो वायरल

Ramayana Film Ranbir Ram Look: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने हनुमान जयंती के अवसर पर अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर कपूर का भगवान राम के रुप में लुक सामने आया है, जिसमें उनका लुक काफी मनमोहक, सादगी से भरा नजर आ रहा है। वीडियो में शानदार VFX का इस्तेमाल किया गया है।

रणबीर का पहला लुक वायरल

एक्टर का लुक आते ही फैंस फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं। डायरेक्टर द्वारा शेयर की गई वीडियो में रणवीर के लुक के साथ-साथ राम जी के धनुष तोड़ने से लेकर भगवान के वनवास जाने तक की झलक दिखाई गई है। इसमें रावण की भी एक झलक दिखाई देती है हालांकि उसका चेहरा नहीं नजर आता। लेकिन वीडियो देख यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्हें फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

वीडियो शेयर करते हुए दिया शानदार कैप्शन

वीडियो शेयर करते हुए डायरेक्टर ने लिखा कि- 'राम सर्वकालिक महान हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा जीवन जिया जिसमें उनके निर्णय हमेशा व्यापक हित के लिए थे, उन्होंने इच्छा पर कर्तव्य को और स्वार्थ पर त्याग को प्राथमिकता दी।

उनकी विरासत समय के साथ मानवता को सशक्त और प्रेरित करती रहती है और मानव आत्मा की अच्छाई में विश्वास जगाती है, जिससे सभी संघर्षों का समाधान होता है और दुनिया में शांति आती है।'

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी।

इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण, ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।

कब होगी फिल्म रिलीज?

'रामायण' फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट दुनियाभर में दिवाली 2026 को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

राम जी के किरदार को लेकर रणबीर का बयान

रणबीर ने अपने रोल को लेकर कहा था कि, "मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम का रोल करने आया हूं। मैं यहां उनसे सीखने आया हूं। उनमें एक सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है और उसे समझने और अपनाने की कोशिश करना मेरे लिए बहुत ही विनम्र करने वाला अनुभव रहा है।"

Also Read- Khesari Lal Program Bhagdad Video: खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में हुई जमकर तोड़फोड़!

संबंधित सामग्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

देश-विदेश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी की आंतरिक असंतोष के कारण प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से अपना इस्तीफा दिया है।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

देश-विदेश

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं।

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

राज्य

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

राज्य

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जोनल कार्यालय शामिल हैं।