Shilpa Shetty Fraud Case: शिल्पा शेट्टी पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW जांच जारी!

shilpa-shetty-raj-kundra-60-crore-fraud-eow

Shilpa Shetty Fraud Case: शिल्पा शेट्टी पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW जांच जारी!

shilpa shetty fraud case शिल्पा शेट्टी पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप eow जांच जारी

Shilpa Shetty Fraud Case: बॉलीवुड के फेमस और फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं, कभी अपने फिटनेस और लुक के चलते तो कभी पति राज कुंद्रा की वजह से, हाल हि में एक्ट्रेस 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चर्चाओं में बनी हुईं हैं, जिसके चलते EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) ने मुंबई में उनके घर पर साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ की। Read More: Pawan Singh Wife Viral Video: भोजपुरी एक्टर की पत्नी ने अपार्टमेंट पहुंचकर किया हंगामा, वायरल हुआ वीडियो… इस दौरान उनके पति राज कुंद्रा समेत कुल 5 लोगों के बयान दर्ज किए गए। अधिकारियों ने लेन-देन और संबंधित कंपनियों की पूरी जानकारी ली।

राज कुंद्रा का बयान...

राज कुंद्रा से इस मामले में पहले भी पूछताछ हुई थी। उन्होंने बताया था कि - 'बेस्ट डील कंपनी को दीपक कोठारी द्वारा दी गई रकम को बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और प्रोड्यूसर एकता कपूर को प्रोफेशनल फीस के तौर पर भुगतान किया गया था।'

मामला क्या है?

मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने अगस्त 2025 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। कोठारी के मुताबिक, 2015 में उनकी मुलाकात एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और कुंद्रा से हुई थी। उस समय दोनों बेस्ट डील टीवी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87% से ज्यादा शेयर थे। शिकायत के अनुसार, कोठारी ने कंपनी को 75 करोड़ रुपए का लोन दिया, जिस पर 12% सालाना ब्याज तय हुआ। बाद में शिल्पा और कुंद्रा ने कहा कि लोन पर टैक्स की परेशानी हो सकती है, इसलिए इसे इन्वेस्टमेंट के रूप में दिखाया जाएगा और रिटर्न दिया जाएगा।

लोन और भुगतान की लिस्ट...

1. अप्रैल 2015: 31.95 करोड़ रुपए की पहली पेमेंट। 2. जुलाई 2015 से मार्च 2016: 28.54 करोड़ रुपए की दूसरी पेमेंट। 3. कुल: 60.48 करोड़ रुपए + 3.19 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी। 4. अप्रैल 2016: शिल्पा ने पर्सनल गारंटी दी। 5. सितंबर 2016: शिल्पा ने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद शिल्पा की कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपए का बकाया कर्ज सामने आया, जिसका कोठारी को पता नहीं था।

केस की वर्तमान स्थिति...

पहले मामला जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज हुआ। चूंकि रकम 10 करोड़ से ज्यादा थी, इसलिए जांच EOW को सौंप दी गई। वर्तमान में EOW कंपनी और लेन-देन के दस्तावेज का ब्योरा निकाल रही है और पूछताछ जारी है।  

संबंधित सामग्री

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी नहीं होने देगी AAP, पंजाब में हर बूथ पर रखी जाएगी नजर: सीएम मान

राज्य

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी नहीं होने देगी AAP, पंजाब में हर बूथ पर रखी जाएगी नजर: सीएम मान

पंजाब में वोटर सूची संशोधन की प्रक्रिया में सख्ती से निगरानी रखने का वादा किया है भगवंत मान ने, कहा कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम नहीं हटेगा।

नीदरलैंड से भारत लौटेंगे 11वीं सदी के चोल ताम्र पट्टिकाएं

देश-विदेश

नीदरलैंड से भारत लौटेंगे 11वीं सदी के चोल ताम्र पट्टिकाएं

नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय चोल युग की ताम्र पट्टिकाएं स्वदेश लाने का समझौता हुआ। ये पट्टिकाएं 1000 साल पुरानी हैं।

पहले अपनी लिव-इन पार्टनर का सिर फोड़ा, फिर खुदको मारा चाकु, व्यक्ति की मौत, महिला घायल 

जुर्म गाथा

पहले अपनी लिव-इन पार्टनर का सिर फोड़ा, फिर खुदको मारा चाकु, व्यक्ति की मौत, महिला घायल 

भोपाल में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर दिया और बाद में खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली।

बाबा रुद्रनाथ की डोली रुद्रनाथ के लिए रवाना, 18 मई को खुलेंगे कपाट

राज्य

बाबा रुद्रनाथ की डोली रुद्रनाथ के लिए रवाना, 18 मई को खुलेंगे कपाट

उत्तराखंड में बाबा रुद्रनाथ की डोली रुद्रनाथ के लिए रवाना हुई। ढोल, दमाऊ और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा में भाग लिया।

सीएम से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचे मृतक ट्विशा के परिजन:CM हाउस के बाहर हंगामा; रिटायर्ड जज सास और पति पर हुई FIR

राज्य

सीएम से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचे मृतक ट्विशा के परिजन:CM हाउस के बाहर हंगामा; रिटायर्ड जज सास और पति पर हुई FIR

भोपाल में ट्विशा शर्मा की आत्महत्या के बाद, परिजनों ने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर न्याय की मांग की और उनकी मौत को संदिग्ध बताया।