Asian Athletics 2025: अविनाश की गोल्डन दौड़, मेडल टैली में भारत को मिला दूसरा स्थान...

sian-athletics-2025-india-avinash-gold-medal-tally-update

Asian Athletics 2025: अविनाश की गोल्डन दौड़, मेडल टैली में भारत को मिला दूसरा स्थान...

asian athletics 2025 अविनाश की गोल्डन दौड़ मेडल टैली में भारत को मिला दूसरा स्थान

Asian Athletics 2025: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। साउथ कोरिया के गुमी शहर में चल रही इस प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने मेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में 8:20.92 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता और भारत को इस इवेंट में 36 साल बाद स्वर्ण पदक दिलाया। Read More: Gukesh vs Hikaru Norway Chess 2025: गुकेश ने अपने 19वें जन्मदिन पर हिकारू को हराकर की वापसी…

1989 के बाद पहला गोल्ड, अविनाश ने रचा इतिहास..

भारत ने पिछली बार इस स्पर्धा में 1989 में गोल्ड जीता था, जब दीना राम ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उससे पहले 1975 में हरबेल सिंह इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। अविनाश की यह जीत भारतीय एथलेटिक्स के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।

गोल्ड जीतने के बाद अविनाश ने कहा -

"मुझे गोल्ड मेडल जीतने का पूरा भरोसा था, क्योंकि मैं इस क्षेत्र में बेस्ट था"

ज्योति याराजी की रफ्तार ने दिलाया एक और गोल्ड..

भारत की स्टार महिला एथलीट ज्योति याराजी ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 मीटर हर्डल्स रेस को 12.96 सेकंड में पूरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ समय भी रहा, जो उनके पिछले रिकॉर्ड 12.99 सेकंड से बेहतर है।

गुलवीर सिंह ने खोला गोल्ड का खाता..

इस चैंपियनशिप में भारत का पहला गोल्ड गुलवीर सिंह ने दिलाया। उन्होंने 10,000 मीटर रेस में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। गुलवीर भारत के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर भी हैं और इस जीत के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में भारत के लिए शानदार शुरुआत की।

पूजा को सिल्वर, लिली चौथे स्थान पर..

महिलाओं की 1500 मीटर रेस में भारत की पूजा ने 4 मिनट 10 सेकंड का समय निकालकर सिल्वर मेडल जीता। वहीं, दिल्ली की लिली दास इस स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। इस इवेंट में चीन की ली चुनहुई ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

भारत की कुल मेडल टैली: दूसरे स्थान पर भारत..

अब तक भारत ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में कुल 14 मेडल जीते हैं। इसमें शामिल हैं- 5 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज भारत मेडल टैली में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इससे पहले 2023 में भी भारत ने 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था।

संबंधित सामग्री

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

जुर्म गाथा

‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...’: बरेली में सनकी आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका समेत पूरे परिवार पर फेंका तेजाब

उत्तर प्रदेश के बरेली में एकतरफा प्यार के जुनून में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

राज्य

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही नए केरल सीएम वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे के 'ग्रैंड क्रॉस' सम्मान से नवाजा, CM डॉ. यादव बोेल - गर्व की बात

नरेंद्र मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया। यह भारत और नॉर्वे के संबंधों को मजबूती देता है।

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन ने 336 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द हजारों भर्तियों का भी होगा ऐलान

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा और पोषण क्षेत्र में नई नियुक्तियों का ऐलान किया, जिससे राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में, CM डॉ. यादव होंगे शामिल, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।