SL vs PAK Asia Cup: सुपर-4 में 24वीं बार आमने-सामने होंगे पाकिस्तान और श्रीलंका!

sl-vs-pak-asia-cup-super-4-24th-meeting

SL vs PAK Asia Cup: सुपर-4 में 24वीं बार आमने-सामने होंगे पाकिस्तान और श्रीलंका!

sl vs pak asia cup सुपर-4 में 24वीं बार आमने-सामने होंगे पाकिस्तान और श्रीलंका

Sourav Ganguly CAB President: CAB अध्यक्ष पद पर 6 साल बाद गांगुली की वापसी! बता दें कि, श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों ही टीमें सुपर-4 के अपने पहले मैच में करारी हार झेल चुके हैं। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतने में जी जान लगा देंगी।

हेड-टू- हेड रिकॉर्ड...

T-20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक 23 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 13 मैच में पाकिस्तान को जीत मिली तो वहीं 10 मैच में श्रीलंका टीम ने जीत दर्ज की। दोनों के बीच आज 24वां मुकाबला होगा।

फाइनल की रेस में बने रहने का होगा प्रयास...

पाकिस्तान को सुपर- 4 के पहने मैच में भारत के हाथो करारी हार मिली थी, वहीं श्रीलंका को बांग्लादेश ने हराया था। आज जो टीम हारेगी उसका फाइनल की रेस में बने रहना मुश्किल होगा।

पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है भारत...

सुपर -4 के पॉइंट्स टेबल में भारत और बांग्लादेश के पास 2-2 अंक हैं। बेहतर नेट रनरेट की वजह से टीम इंडिया पहले स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान तीसरे और श्रीलंका चौथे स्थान पर हैं।

पाकिस्तान को चाहिए बैटिंग और बॉलिंग में संतुलन...

सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तान पर जीत का दबाव है। टीम को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। साहिबजादा फरहान इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं और टीम को आज उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। गेंदबाजी में सईम अयूब ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे स्टार गेंदबाजों को भी लय में लौटना होगा।

श्रीलंका को निसांका और हसरंगा से उम्मीद

श्रीलंका की ओर से दासुन शनाका ने बांग्लादेश के खिलाफ निचले क्रम पर अच्छी पारी खेली थी। वहीं, पाथुम निसांका ग्रुप स्टेज में लगातार दो अर्धशतक जड़ने के बाद अब फॉर्म में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। कुसल मेंडिस और कामिल मिशारा टीम के लिए भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हो रहे हैं। गेंदबाजी में नुवान तुषारा पहले ही छह विकेट ले चुके हैं, जबकि स्पिनर वानिंदू हसरंगा के साथ दुष्मंथा चमीरा और चरिथ असलंका भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

संभावित प्लेइंग-11

पाकिस्तान

सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, फहीम अशरफ, तलत हुसैन, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

श्रीलंका

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेल्लालागे, नुवान तुषारा।

संबंधित सामग्री

VIP काफिले से दूरी, EV कार से निकले राजस्थान CM भजनलाल शर्मा; सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश

राज्य

VIP काफिले से दूरी, EV कार से निकले राजस्थान CM भजनलाल शर्मा; सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग से ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत दिया।

PM मोदी की सादगी अपील के बीच भगवंत मान का बड़ा काफिला चर्चा में, बटाला के धार्मिक समागम में पहुंचे सीएम

राज्य

PM मोदी की सादगी अपील के बीच भगवंत मान का बड़ा काफिला चर्चा में, बटाला के धार्मिक समागम में पहुंचे सीएम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बड़े काफिले ने विवाद खड़ा किया, जबकि प्रधानमंत्री सादगी अपनाने की अपील कर चुके हैं।

हथियारों की जांच के दौरान चली गोली,  हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार!

राज्य

हथियारों की जांच के दौरान चली गोली, हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार!

A head constable was critically injured by an accidental gunshot while inspecting weapons at Mundawar station in Rajasthan. He is currently under critical medical care.

Dehradun Crypto Scam: क्रिप्टो के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी,  6 पर FIR

राज्य

Dehradun Crypto Scam: क्रिप्टो के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी, 6 पर FIR

A new crypto scam in Dehradun has come to light, involving an embezzlement of 20-25 crore rupees, promising high returns to naive investors.

“एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” : सीएम ने किया पत्रिका का विमोचन, कहा- स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन सकारात्मक जी

राज्य

“एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” : सीएम ने किया पत्रिका का विमोचन, कहा- स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन सकारात्मक जी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय एथलेटिक्स और फिटनेस क्लब की पत्रिका जारी कर स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया।