US Open 2025: युकी भांबरी ने रचा इतिहास, पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे!

us-open-2025-yuki-bhambri-grand-slam-semifinal-history

US Open 2025: युकी भांबरी ने रचा इतिहास, पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे!

us open 2025 युकी भांबरी ने रचा इतिहास पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे

Hockey Asia Cup 2025 Super4: हार्दिक और मनदीप के गोल से भारत ने बचाई लाज, साउथ कोरिया से मुकाबला ड्रॉ!

क्वार्टर फाइनल में मेक्टिक-राम की जोड़ी को हराया..

बुधवार को न्यूयॉर्क के कोर्ट नंबर 17 पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भांबरी-वीनस की जोड़ी ने 11वीं वरीयता प्राप्त निकोला मेक्टिक और राजीव राम को सीधे सेटों में 6-3, 7-6, 6-3 से मात दी। मुकाबले में भारतीय-न्यूजीलैंड जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत से ही बढ़त बनाई और विरोधियों को वापसी का मौका नहीं दिया।

प्री-क्वार्टर फाइनल में चौंकाने वाली जीत...

इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में युकी और वीनस ने चौथी वरीयता प्राप्त केविन क्राविएट्ज़ और टिम पुट्ज़ को केवल 1 घंटे 23 मिनट में 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया था। इस जीत ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया और क्वार्टर फाइनल में भी वही लय देखने को मिली।

भारत के लिए गर्व का क्षण...

युकी भांबरी फिलहाल वर्ल्ड डबल्स रैंकिंग में 32वें स्थान पर हैं और भारत के टॉप डबल्स खिलाड़ी माने जाते हैं। यह उपलब्धि उनके करियर की सबसे बड़ी सफलता है। जियोहॉटस्टार से बातचीत में उन्होंने कहा, “भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। हमारे देश का टेनिस इतिहास समृद्ध रहा है। विजय अमृतराज, रमेश कृष्णन, लिएंडर पेस, महेश भूपति और रोहन बोपन्ना जैसे दिग्गजों ने इस खेल को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मैं हमेशा कोर्ट पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं और यह क्षण मेरे लिए बेहद खास है।”

लिएंडर-सानिया के बाद नया मौका..

अगर युकी भांबरी और माइकल वीनस खिताब जीतने में सफल होते हैं, तो यह 2015 के बाद पहली बार होगा जब कोई भारतीय US Open ट्रॉफी जीत पाएगा। उस समय लिएंडर पेस ने मिक्स्ड डबल्स और सानिया मिर्जा ने विमेंस डबल्स खिताब जीता था।

विमेंस सिंगल्स: अनिसिमोवा ने लिया बदला...

वहीं विमेंस सिंगल्स में बड़ा उलटफेर हुआ। अमेरिका की आठवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा ने पोलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इगा स्वियातेक को 6-4, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही अनिसिमोवा ने विंबलडन फाइनल में मिली करारी हार का बदला भी ले लिया, जब स्वियातेक ने उन्हें 6-0, 6-0 से हराया था। अब 24 वर्षीय अनिसिमोवा सेमीफाइनल में दो बार की US Open चैंपियन नाओमी ओसाका या चेक गणराज्य की 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा से भिड़ेंगी।      

संबंधित सामग्री

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

राज्य

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार ने सार्थक-पीडीएस फेज-2 योजना के लिए 25,530 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिससे राशन वितरण प्रणाली और पारदर्शी होगी।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

देश-विदेश

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की अनिश्चितता के कारण भारतीय और वैश्विक बाजारों में गिरावट। सोने की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुईं।

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

राज्य

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी के चलते सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। उन्होंने पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी।

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

राज्य

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

भोपाल के RGPV में छात्रों ने पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

राज्य

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

इंदौर में जल संकट के बीच महापौर सचिवालय की धुलाई का वीडियो वायरल हो गया, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा।