Women’s ODI World Cup 2025: कोलंबो में इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत, कौन सी टीम मारेगी बाजी?

womens-odi-world-cup-eng-vs-pak-colombo

Women’s ODI World Cup 2025: कोलंबो में इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत, कौन सी टीम मारेगी बाजी?

women’s odi world cup 2025 कोलंबो में इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत कौन सी टीम मारेगी बाजी

IND vs PAK Hockey 2025: 3-3 से ड्रॉ रहा रोमांचक मुकाबला, हैंडशेक मूमेंट हुआ वायरल…

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के रिकॉर्ड...

विमेंस वनडे वर्ल्ड 2025 पाकिस्तान और इंग्लैंड ने अब तक 3-3 मैच खेले। अगर पाकिस्तान टीम की बात करें तो उसे तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा, इसी के साथ टीम आखिरी पायदान पर है। वहीं इंग्लैंड टीम की बात करें तो उसने तीनों मैच में जीत दर्ज की इसी की साथ टीम 6 पांइट्स से पाइंट टेबल पर दूसरे स्थान पर है।

दोनों टीमों का हेड टू हेड...

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें पहली बार आमने - सामने होंगी। इतिहास में अब तक दोनों के बीच 15 वनडे मैच खेले गए, जिसमें से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 13 बार हराया, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे। बता दें, वर्ल्ड कप में आखिरी बार दोनों टीमों के बीच मैच 2009 में खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 78 रन पर समेटकर 8 विकेट से जीत हासिल की थी।

नैट साइवर- ब्रंट और सोफी एक्लस्टन...

इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट टीम की टॉप बैटर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 116 रन बनाए हैं, जिसमें एक फिफ्टी भी शामिल है। बॉलिंग में डायना बेग पाकिस्तान की प्रमुख विकेटकीपर हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट लिए थे और कुल मिलाकर टीम के लिए 6 विकेट झटकाए हैं।

कोलंबो का पिच रिकॉर्ड...

कोलंबो में अब तक 26 विमेंस वनडे खेले गए हैं। 15 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम और 10 में चेज़ करने वाली टीम को जीत मिली है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का विकल्प चुनना टीमों के लिए फायदेमंद हो सकता है। मौसम के लिहाज से, मैच के दौरान कोलंबो में बारिश की 61% संभावना है और तापमान लगभग 30.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ह्यूमिडिटी 76% तक रहने की उम्मीद है।

संभावित प्लेइंग-11

इंग्लैंड

टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एक्लस्टन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।

पाकिस्तान

मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, एमान फातिमा, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग।    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम 'इंडिया@2047 कॉन्क्लेव' में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, जनजातीय समुदाय के रीति-रिवाजों को यूसीसी से अलग रखा जाएगा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुर्म गाथा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के अररिया में एक नवविवाहिता की मौत के बाद उसके पिता ने अपनी पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की।

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

राज्य

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

मध्यप्रदेश में 4415.60 करोड़ रुपये की लागत से 2 नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे राज्य में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

देश-विदेश

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज दबाव में दिखाई दिया। आईटी और बैंकिंग शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

राज्य

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

उत्तराखंड में गणेश जोशी ने राहुल गांधी के दौरे पर तीखी टिप्पणी की, जिससे प्रदेश की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।