PAK vs ENG Women’s World Cup: लगातार दूसरी बार कोलंबो में बारिश ने रोका विमेंस वर्ल्ड कप मुकाबला...

womens-world-cup-2025-colombo-rain-match-abandoned

PAK vs ENG Women’s World Cup: लगातार दूसरी बार कोलंबो में बारिश ने रोका विमेंस वर्ल्ड कप मुकाबला...

pak vs eng women’s world cup लगातार दूसरी बार कोलंबो में बारिश ने रोका विमेंस वर्ल्ड कप मुकाबला

PAK vs ENG Women’s World Cup: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में बुधवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया 16वां मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लगातार बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। Read More: Australia Players Mock India: वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने आपत्तिजनक इशारे करते हुए उड़ाया मजाक!

इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई, 25 ओवर में 79/7

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 25 ओवर में ही 79 रन पर 7 विकेट गंवा दिए। इसी दौरान तेज बारिश आने के कारण खेल करना। करीब 2 घंटे बाद मैच दोबारा शुरु हुआ और आंपायर्स ने इसे 31-31 ओवर का मुकाबला घोषित किया।

इंग्लैंड ने 31 ओवर में बनाए 133 रन...

बारिश रुकने के बाद इंग्लैंड ने बचे हुए 6 ओवर में तेजी से रन बनाए और कुल 9 विकेट पर 133 रन तक पहुंची। टीम की ओर से चार्ली डीन ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

DLS के तहत पाकिस्तान को मिला 113 रन का टारगेट..

बारिश की वजह से DLS सिस्टम लागू किया गया और पाकिस्तान को जीत के लिए 113 रन का टारगेट दिया गया। हालांकि, पाकिस्तान की पारी के दौरान एक बार फिर बारिश आ गई।

पाकिस्तान ने 6.4 ओवर में बनाए 34 रन...

पाकिस्तान की टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए 6.4 ओवर में बिना विकेट खोए 34 रन बनाए थे। इस दौरान मुनीबा अली 9 रन और ओमइमा सोहेल 19 रन नाबाद रहीं। टीम को जीत के लिए अभी 79 रन और चाहिए थे, तभी बारिश दोबारा शुरु हो गई और मैच रद्द कर दिया गया।

फातिमा सना का दमदार प्रदर्शन...

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया। उन्होंने विकेटकीपर एमी जोन्स, कप्तान नैट साइवर-ब्रंट, और हीदर नाइट जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आउट किया।

लगातार दूसरा मैच बारिश की भेंट...

कोलंबो में यह लगातार दूसरा मैच है जो बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। इससे पहले श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मुकाबला भी बेनतीजा रहा था।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

इंग्लैंड

टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, एम अर्लोट, सारा ग्लेन, लिंसी स्मिथ।

पाकिस्तान

मुनीबा अली, ओमइमा सोहेल, सिदरा अमीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।