योगी बोले - बटोंगे तो भारत का हाल बांग्लादेश जैसा होगा, बांग्लादेश पर विपक्ष का मुंह बंद

yogi-adityanath-bangladesh-statement-india-opposition-silence

योगी बोले - बटोंगे तो भारत का हाल बांग्लादेश जैसा होगा, बांग्लादेश पर विपक्ष का मुंह बंद

योगी बोले - बटोंगे तो भारत का हाल बांग्लादेश जैसा होगा बांग्लादेश पर विपक्ष का मुंह बंद

CM Yogi Prayagraj Magh Mela: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज के दौरे पर है। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे CM प्रयागराज पहुंचे और संगम नोज पर गंगा स्नान करके संतों के साथ गंगा पूजन किया। इसके बाद खाकचौक व्यवस्था समिति के महामंत्री जगद्गुरु संतोषाचार्य के शिविर में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य के जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री शामिल हुए।  [caption id="attachment_127430" align="alignnone" width="572"]CM ने संगम नोज पर गंगा स्नान किया CM ने संगम नोज पर गंगा स्नान किया[/caption]

CM ने किया गंगा स्नान

गंगा स्नान के दौरान CM के साथ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल नंदी ने भी संगम में स्नान किया। CM योगी ने सतुआ बाबा के साथ बोटिंग की। फिर लेटे हनुमानजी मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। इसके बाद सतुआ बाबा के शिविर में साधु-संतों के साथ भोजन किया। योगी आज ICCC सभागार में माघ मेले की समीक्षा बैठक की, और मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के प्रमुख स्नान पर्वों की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

‘बटोंगे तो हाल बांग्लादेश जैसा होगा’

जगद्गुरु रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव समारोह में योगी ने कहा कि जाति और संप्रदाय के नाम पर बंटोगे तो भारत का हाल बांग्लादेश जैसा हो जाएगा। जाति, मत और संप्रदाय के आधार पर किया गया विभाजन हमारे लिए भी उसी तरह विनाश का कारण बनेगा, जैसा आज बांग्लादेश में हो रहा है। CM ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा- 'मोदी जी पहले ऐसे PM हैं, जो राम मंदिर दर्शन करने गए। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। राम मंदिप निर्माण पूरा होने के बाद उन्होंने सनातन धर्म की ध्वजा-पताका फहराई। 

CM Yogi Prayagraj Magh Mela: विपक्ष पर निशाना 

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- 'ये लोग सेकुलरिज्म के नाम पर ठेका लेकर हिंदू धर्म को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की घटनाओं पर इनका मुंह बंद है, लगता है जैसे किसी ने मुंह पर फेविकोल लगा दिया हो।'

भव्य मंदिर बनाने का ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामानंदाचार्य के प्रकाट्यस्थल पर मंदिर निर्माण करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दारागंज में होने वाले मंदिर निर्माण के लिए राज्य सरकार भी सहयोग करेगी।

10 लाख श्रद्धालु रोजाना कर रहे स्नान

CM Yogi Prayagraj Magh Mela: बता दे कि, माघ मेले में रोजाना करीब 10 लाख श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बाद भी साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी डेरा जमाए हैं। माघ मेला विदेशियों को भी खूब लुभा रहा है।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राज्य

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान के किसान, विशेषकर करौली और सवाई माधोपुर जिलों में, पांचना बांध से जल वितरण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। इसने रेलवे यातायात को प्रभावित किया है।

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

राज्य

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर जिले में 196 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें हवाई अड्डा और धार्मिक स्थलों के विकास शामिल हैं।

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

देश-विदेश

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने अपने पूर्व सहपाठी और उसके सहयोगियों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।