ZIM vs SL 1st T20: कामिंडु मेंडिस की तूफानी पारी से श्रीलंका को 4 विकेट से मिली जीत!

zim-vs-sl-1st-t20-2025-kamindu-mendis-innings-sri-lanka-win

ZIM vs SL 1st T20: कामिंडु मेंडिस की तूफानी पारी से श्रीलंका को 4 विकेट से मिली जीत!

zim vs sl 1st t20 कामिंडु मेंडिस की तूफानी पारी से श्रीलंका को 4 विकेट से मिली जीत

Hockey Asia Cup 2025 Super4: हार्दिक और मनदीप के गोल से भारत ने बचाई लाज, साउथ कोरिया से मुकाबला ड्रॉ!

जिम्बाब्वे की पारी – ब्रायन बेनेट का धमाका...

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में तादिवानाशे मरुमानी 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ब्रायन बेनेट ने कप्तान सिकंदर रजा और शॉन विलियम्स के साथ मिलकर पारी को संभाला। 1. शॉन विलियम्स 14 रन बनाकर पावरप्ले में ही आउट हो गए। 2. रजा ने 28 रन बनाए और बेनेट के साथ मिलकर स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 3. रायन बर्ल ने 17 रन का योगदान दिया। बेनेट ने अपनी दमदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 81 रन बनाए और टीम को 175 रन तक पहुंचाया।

श्रीलंकाई गेंदबाजो का प्रदर्शन...

दुष्मंथा चमीरा ने शानदार गेंदबाजी की और 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। नुवान थुषारा, महीश तीक्षणा और दुषन हेमंत को 1-1 विकेट मिला। इसके अलावा एक बल्लेबाज रन आउट भी हुआ।

श्रीलंका की पारी – ओपनर्स की शुरुआत...

176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले 10 ओवर में 96 रन जोड़ दिए। निसांका ने 55 रन बनाए और 11वें ओवर में आउट हुए। इसके बाद टीम अचानक लड़खड़ा गई और 10 रन जोड़ने में 4 विकेट गंवा दिए। कुसल मेंडिस (38), कुसल परेरा (4), नुवानिडु फर्नांडो (7) और चरिथ असलंका (1) रन बनाकर आउट हो गए।

कामिंडु मेंडिस ने दिलाई जीत..

अंतिम ओवरों में मैच रोमांचक हो गया। आखिरी 18 गेंदों पर श्रीलंका को 34 रन चाहिए थे। तभी कामिंडु मेंडिस ने तिनोतेंदा मपोसा के ओवर में 26 रन बटोरकर खेल पलट दिया। उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका जमाया, जबकि दूसरे छोर से दुषन हेमंत (15*) ने भी एक चौका लगाया। 19वें और 20वें ओवर में श्रीलंका को सिर्फ 8 रन चाहिए थे, जिसे दोनों बल्लेबाजों ने आसानी से पूरा कर टीम को जीत दिला दी। कामिंडु मेंडिस 16 गेंदों पर 41 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

जिम्बाब्वे की गेंदबाजी...

रिचर्ड नगारवा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 20 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजरबानी, मपोसा, ब्रैड इवांस और सिकंदर रजा को 1-1 सफलता मिली।

अगला मुकाबला...

सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 6 सितंबर और तीसरा मैच 7 सितंबर को हरारे में खेला जाएगा। श्रीलंका अब सीरीज जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है।

संबंधित सामग्री

पानी की आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को न हो किसी प्रकार की कमी

राज्य

पानी की आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को न हो किसी प्रकार की कमी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जल योजना की समीक्षा की और उज्जैन में जल जीवन मिशन के पूर्णता की घोषणा की। 75% घरों को नल से जल उपलब्ध।

पूर्व नक्सली दंपत्ति की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, खरीदा पानी और बढ़ाया हौसला

राज्य

पूर्व नक्सली दंपत्ति की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, खरीदा पानी और बढ़ाया हौसला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पूर्व नक्सली दंपत्ति ने अपनी किराना दुकान के जरिए समाज में फिर से स्थापित होने का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

लचर एंबुलेंस सेवा पर सख्त हुए CM हेमंत सोरेन, बोले-मरीजों के प्रति संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं

राज्य

लचर एंबुलेंस सेवा पर सख्त हुए CM हेमंत सोरेन, बोले-मरीजों के प्रति संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तत्काल उपायों का आदेश दिया, जिसमें एंबुलेंस सेवाओं की सख्त निगरानी शामिल है।

हरियाणा में बनेगी 20 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता, किसानों की फसल को मिलेगा बेहतर संरक्षण

राज्य

हरियाणा में बनेगी 20 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता, किसानों की फसल को मिलेगा बेहतर संरक्षण

हरियाणा सरकार ने किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के लिए भंडारण क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है, जिससे फसल नुकसान कम होगा।

CM भगवंत मान का मजीठिया पर हमला, बोले- ‘अब मूंछें कहां गईं, सामने आना चाहिए’

राज्य

CM भगवंत मान का मजीठिया पर हमला, बोले- ‘अब मूंछें कहां गईं, सामने आना चाहिए’

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा, पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया।