इंडियन वेल्स में ज्वेरेव का कमाल, 9 मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 5वें प्लेयर!

zverev-joins-big-four-indian-wells-quarterfinal-win

इंडियन वेल्स में ज्वेरेव का कमाल, 9 मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 5वें प्लेयर!

इंडियन वेल्स में ज्वेरेव का कमाल 9 मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 5वें प्लेयर

Zverev Joins Big Four: जर्मनी के टेनिस प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार परफॉर्म करते हुए टेनिस इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। सभी 9 ATP मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के पांचवें प्लेयर बन गए हैं।

इंडियन वेल्स के क्वार्टरफाइनल में शानदार जीत

कैलिफोर्निया में खेले जा रहे इंडियन वेल्स के क्वार्टरफाइनल में ज्वेरेव ने फ्रांस के आर्थर फिल्स को 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। यह पहली बार है जब ज्वेरेव इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं।

'बिग फोर' के क्लब में हुए शामिल

इस उपलब्धि के साथज्वेरेव टेनिस के दिग्गज खिलाड़ियों के उस खास क्लब में शामिल हो गए हैं जिसमें Roger Federer, Rafael Nadal, Novak Djokovic और Andy Murray जैसे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं।

ज्वेरेव ने कहा,'इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ पांच खिलाड़ियों में शामिल होना मेरे लिए बहुत खास है। यह ऐसी उपलब्धि है जिस पर मुझे गर्व है।'

मास्टर्स खिताब जीत चुके हैं, ग्रैंड स्लैम का इंतजार

ज्वेरेव अब तक 9 में से 5 मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट जीत चुके हैं। हालांकि,उन्हें अभी भी अपने पहले Grand Slam खिताब का इंतजार है। वह अब तक तीन बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल तक पहुंच चुके हैं, लेकिन खिताब नहीं जीत पाए।

सेमीफाइनल में सिनर से होगा सामना

ज्वेरेव का सेमीफाइनल में इटली के वर्ल्ड नंबर-2 जेनिक सिनर से मुकाबला होगा। सिनर के खिलाफ ज्वेरेव का रिकॉर्ड थोड़ा कमजोर रहा है और वह लगातार 5 मुकाबले हार चुके हैं।

क्वार्टरफाइनल में सिनर ने अमेरिकी खिलाड़ी Learner Tien को केवल 66 मिनट में 6-1, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

क्या है ATP मास्टर्स 1000 का ‘सेट’?

टेनिस में ग्रैंड स्लैम के बाद ATP मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट को सबसे प्रतिष्ठित माना जाता हैं। एक साल में कुल 9 मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट आयोजित होते हैं- इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे कार्लो, मैड्रिड, रोम, कनाडा, सिनसिनाटी, शंघाई और पेरिस।

इन सभी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचना किसी प्लेयर की निरंतरता और उच्च स्तर के प्रदर्शन को दर्शाता है। ज्वेरेव ने इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना यह खास ‘सेट’ पूरा कर लिया है।

संबंधित सामग्री

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

राज्य

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार ने सार्थक-पीडीएस फेज-2 योजना के लिए 25,530 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिससे राशन वितरण प्रणाली और पारदर्शी होगी।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

देश-विदेश

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की अनिश्चितता के कारण भारतीय और वैश्विक बाजारों में गिरावट। सोने की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुईं।

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

राज्य

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी के चलते सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। उन्होंने पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी।

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

राज्य

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

भोपाल के RGPV में छात्रों ने पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

राज्य

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

इंदौर में जल संकट के बीच महापौर सचिवालय की धुलाई का वीडियो वायरल हो गया, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा।