पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

बड़ा राजनीतिक उलटफेर

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। पंजाब के CM ने उन्हें 'गद्दार' कहा।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’ | None

देश की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा सहित सात राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे ने सियासी हलकों में भूचाल ला दिया है। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा रुख अपनाते हुए इन नेताओं को ‘गद्दार’ करार दिया है।

AAP को लगा बड़ा झटका, 7 सांसदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

पंजाब सीएम भगवंत मान

बताते चलें कि शुक्रवार को राघव चड्ढा और उनके साथ छह अन्य राज्यसभा सांसदों ने AAP से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेदों के चलते यह फैसला लिया गया। इस सामूहिक इस्तीफे को AAP के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि इससे संसद में पार्टी की ताकत पर असर पड़ सकता है।

सीएम भगवंत मान बोले, ‘पंजाब कभी माफ नहीं करेगा’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने वाले सांसद पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते और वे ‘गद्दार’ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP ने एक बार फिर पंजाब के हितों के साथ धोखा किया है। मान ने आगे कहा कि पार्टी किसी एक व्यक्ति से बड़ी होती है और ऐसे कदमों से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता |

AAP ने लगाया आरोप- ‘ऑपरेशन लोटस’ का हिस्सा

AAP के अन्य नेताओं ने भी इस घटनाक्रम को ‘ऑपरेशन लोटस’ का हिस्सा बताया है। पार्टी का आरोप है कि केंद्रीय एजेंसियों के दबाव के जरिए विपक्षी नेताओं को तोड़ा जा रहा है, ताकि पंजाब सरकार को अस्थिर किया जा सके।

आप का लोगो

BJP में शामिल होने के पीछे क्या कारण?

सूत्रों की मानें तो राघव चड्ढा ने पार्टी की दिशा से असहमति जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए BJP में शामिल होने का निर्णय लिया। राजनितिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति दोनों पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है। AAP के भीतर बढ़ती खींचतान और BJP की मजबूती के संकेत इस बदलाव से साफ दिखाई दे रहे हैं।

संबंधित सामग्री

पंजाब में 658 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

राज्य

पंजाब में 658 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा में 658 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने नौकरी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है।

एमपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों को मिली जगह

राज्य

एमपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों को मिली जगह

मध्यप्रदेश भाजपा ने 106 सदस्यों को शामिल करते हुए अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

राज्य

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

देश-विदेश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी की आंतरिक असंतोष के कारण प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से अपना इस्तीफा दिया है।