Rajasthan Patwari Suicide: पटवारी ने नयाब तहसीलदार से परेशान होकर किया सुसाइड

Rajasthan Patwari Suicide

Rajasthan Patwari Suicide: पटवारी ने नयाब तहसीलदार से परेशान होकर किया सुसाइड

A Patwari from Banswara, Rajasthan, committed suicide citing torture by a Nayab Tehsildar. The incident occurred after his brother's wedding.

rajasthan patwari suicide पटवारी ने नयाब तहसीलदार से परेशान होकर किया सुसाइड

Rajasthan Patwari Suicide: पटवारी ने नयाब तहसीलदार से परेशान होकर किया सुसाइड |

Rajasthan Patwari Suicide: बांसवाड़ा के के ​छायन बड़ी ग्राम पंचायत के कदवाली निवासी पटवारी ने नायब तहसीलदार के टॉर्चर से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। वर्तमान में युवक की पोस्टिंग  MP के रतलाम स्थित आलोट तहसील के खजूरी सोलंकी में थी।  

बता दें कि, सुसाइड के एक दिन पहले पटवारी अपने भाई की शादी में शामिल होने गया था, कंधे पर बैठकर खूब डांस भी किया। लेकिन अचानक शादी की रात बीच में ही वो रतलाम वापस लौट गया था।

सुसाइड नोट हुआ बरामद

मृतक पटवारी की पहचान रविशंकर के रुप में की गई। सादी से लौटने के बाद उसने 21 अप्रैल को घर वालों से बात की उसके बाद उसने रतलाम के MB नगर में स्थित आवास में सुसाइड कर लिया। युवक के पास सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। उसमें नयाब तहसीलदार द्वारा टॉर्चर करने की बात कही।

सुसाइड नोट में लिखा कि- 'मैं ऐसी दबावपूर्ण नौकरी नहीं कर सकता, इसलिए यह कदम उठा रहा हूं। महिला अधिकारी ने उन्हें अपने क्वार्टर पर बुलाया और धमकाते हुए कहा कि वे उनके भाई की शादी में विघ्न डाल देंगी। उन्हें शादी में शामिल होने के लिए समय भी नहीं देंगी। नक्शा, मौका रिपोर्ट पंचानामा जैसे सरकारी डॉक्यूमेंट में भी बदलाव के लिए दबाव बनाया।'


 
'जब पटवारी ने गलत काम करने से मना किया या विरोध किया तो कारण बताओ नोटिस देने की धमकी दी गई। मुझे इतना टॉर्चर किया गया कि मैं अपने भाई की शादी  में ध्यान नहीं दे पाया।  कई परिचित व्यक्तियों को कार्ड देने का भी समय नहीं मिला पाया था। नयाब तहसीलदार के साथ मैं दबाव पूर्ण नौकरी नही कर सकता।' 

मृतक के भाई का बयान

रविशंकर 20 अप्रैल को भाई की शादी में गया था, भाई सिद्धार्थ ने बताया कि-  'रविशंकर एक दिन पहले 19 अप्रैल की सुबह घर आए थे। 20 अप्रैल को बांसवाड़ा के बड़ी सरवन के पास तारा घाटी में शादी के लिए साथ आए थे। इस दौरान उन्होंने सिद्धार्थ को कंधे पर बैठाकर डांस भी किया था।

अचानक फेरों के समय वे परिवार को छोड़कर रतलाम रवाना हो गए। 20 अप्रैल की ही रात को रतलाम में रिसेप्शन था। रविशंकर उसमें भी नहीं आए।21 अप्रैल की सुबह 10 बजे घरवालों से रविशंकर की बात हुई थी। दोपहर में परिवार के लोग रविशंकर के घर पहुंचे तो वहां फंदे पर उनका शव लटका मिला।'

शादी में पहने साफे से बनाया फंदा


रविशंकर ने जो साफा भाई की शादी में साफा पहना था, उसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं घर के पटवारी के परिवार वालों ने रतलाम (MP) मेडिकल कॉलेज के बाहर धरना दे रहें हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

राज्य

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

राजस्थान के लिए यमुना जल परियोजना को लेकर नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पटवारी तबादला सूची पर घमासान: सांसद आलोक शर्मा ने CM को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

राज्य

पटवारी तबादला सूची पर घमासान: सांसद आलोक शर्मा ने CM को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

भोपाल जिले में पटवारियों की तबादला सूची के बाद विवाद बढ़ा। सांसद आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

वेयरहाउस को नोटिस मिलने पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- ‘किराया समय पर देते नहीं, बेइज्जती सहने के लिए नहीं हैं हम’

राज्य

वेयरहाउस को नोटिस मिलने पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- ‘किराया समय पर देते नहीं, बेइज्जती सहने के लिए नहीं हैं हम’

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वेयरहाउस नोटिस पर नाराजगी व्यक्त की, राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाया। निरीक्षण और सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।

आगरा में जूता कारोबारी ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाए आरोप

राज्य

आगरा में जूता कारोबारी ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाए आरोप

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक जूता कारोबारी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली, सोशल मीडिया पर पत्नी और उसके परिवार पर आरोप लगाया।