बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

तनाव बरकरार बांसवाड़ा में

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक युवक की हत्या हुई और कई घरों में आग लगी।

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा घरों में लगाई आग पथराव

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा |

राजस्थान के बांसवाड़ा के टामटिया गांव में रविवार रात हुए बवाल के बाद आज भी तनाव है। ग्रामीण सुबह से ही मोटा गांव थाने में पहुंच रहे हैं। वारदात वाली जगह 4 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। बांसवाड़ा से रिजर्व फोर्स भी भेजी गई। बाहर से आने वाले लोगों को गांव में नहीं आने दिया जा रहा है।

प्रेम-प्रसंग का विवाद

दरअसल, रविवार रात टामटिया में प्रेम-प्रसंग के विवाद में एक युवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। घटना से गुस्साए युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया था। 30 से ज्यादा घरों में आग लगा दी गई, फिर पथराव भी हुआ। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष एक की गांव के अलग-अलग जातियों के हैं। जिस युवक की हत्या हुई है, उसकी बहन और दूसरे पक्ष के युवक के बीच प्रेम-प्रसंग था।

लड़की के भाई की हत्या

भाई ने पहले भी हमला करने वाले युवक को बहन से दूर रहने की हिदायत थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में 1 अप्रैल को भी विवाद हुआ था। दावा किया जा रहा है कि मृतक भाई की टोकाटाकी से नाराज आरोपी ने लड़की के भाई की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी। पुलिस का कहना है कि हत्या की जानकारी के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को गांव में नहीं घुसने दिया।

पुलिस को रोका

मोटा गांव पुलिस ने बताया कि हम लोग पहुंचे तो वहां एक घर में आग लगी थी। हमें भी आग बुझाने से रोक दिया गया था। इसके बाद इन्होंने कई घरों में आग लगा दी। रास्ते में लकड़ियां रखकर रास्ता रोक दिया गया था। सुबह टामटिया से परिजन और ग्रामीण मोटागांव थाने के बाहर रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की।

संबंधित सामग्री

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

देश-विदेश

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

पुणे में केतन विशाल अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी शामिल थे।

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

राज्य

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

राजस्थान के लिए यमुना जल परियोजना को लेकर नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बेंगलुरु के KR पुरम में परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु के KR पुरम में परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार

बेंगलुरु के KR पुरम में एक परिवार के तीन सदस्यों की उनकी बड़ी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड द्वारा चाकू मारकर हत्या की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

राज्य

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी की हत्या, बोला- खाना नहीं देते थे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 16 वर्षीय लड़के ने अपने भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। भतीजी ने घटना देखी और चिल्लाती हुई बाहर भागी।

आंध्र प्रदेश: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बीमार पति की हत्या की, हार्ट अटैक बताकर रचा था मौत का ड्रामा; दोनों गिरफ्तार

जुर्म गाथा

आंध्र प्रदेश: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बीमार पति की हत्या की, हार्ट अटैक बताकर रचा था मौत का ड्रामा; दोनों गिरफ्तार

काकीनाडा में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर अपने बीमार पति की हत्या कर दी और इसे हार्ट अटैक बताने की कोशिश की। मृत्यु के कई महीने बाद मामले का पर्दाफाश हुआ।