नॉर्वे शतरंज 2026 में प्रग्नानंद ने कार्लसन के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज की

Praggnanandhaa Defeats Carlsen Twice

नॉर्वे शतरंज 2026 में प्रग्नानंद ने कार्लसन के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज की

Indian chess prodigy R. Praggnanandhaa defeated world number one Magnus Carlsen twice in the ongoing Norway Chess 2026, marking a significant upset.

नॉर्वे शतरंज 2026 में प्रग्नानंद ने कार्लसन के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज की

नॉर्वे शतरंज 2026 में प्रग्नानंद ने कार्लसन के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज की |

Praggnanandhaa Beats Carlsen Twice: नॉर्वे चेस 2026 के आठवें राउंड में भारत के 20 वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को काले मोहरों से हराकर बड़ा उलटफेर किया है। यह प्रज्ञानानंदा की इस टूर्नामेंट में कार्लसन के खिलाफ दूसरी जीत है।

प्रज्ञानानंदा की लगातार दूसरी जीत

इससे पहले 28 मई को प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से कार्लसन को शिकस्त दी थी। मंगलवार को काले मोहरों से मिली जीत के साथ उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे मौजूदा समय के सबसे शानदार युवा खिलाड़ियों में से एक हैं।

19 साल बाद दोहराया गया अनोखा रिकॉर्ड

प्रज्ञानानंदा अब भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को दो बार हराया है। इससे पहले यह कारनामा विश्वनाथन आनंद ने 2007 के लिनारेस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में किया था। क्लासिकल शतरंज में पिछले 19 वर्षों में यह दूसरा मौका है जब किसी खिलाड़ी ने एक टूर्नामेंट में कार्लसन को दो बार मात दी हो। 
 
गुकेश को फिरोज के हाथों मिली हार

फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश को हराया। सफेद मोहरों से खेलते हुए फिरोजा ने एंडगेम में शानदार प्रदर्शन किया और 13 अंक हासिल कर लिए।

टूर्नामेंट लीडर वेस्ली सो और विंसेंट केमर के बीच क्लासिकल मैच ड्रॉ रहा। इसके बाद अर्मागेडन में वेस्ली सो ने जीत हासिल कर 14 अंकों के साथ टॉप पोजीशन बरकरार रखी।

प्रज्ञानानंदा 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

दिव्या हारी, हम्पी जीती

टूर्नामेंट लीडर बीबीसारा असाउबायेवा ने भारत की दिव्या देशमुख को क्लासिकल मैच में हरा दिया। दिव्या तीसरे स्थान पर हैं। कोनेरू हम्पी का क्लासिकल मैच अन्ना मुजीचुक से ड्रॉ रहा, लेकिन अर्मागेडन में कोनेरू ने काले मोहरों से जीत दर्ज की।

नॉर्वे चेस का खास ‘अर्मागेडन’ फॉर्मेट

यह टूर्नामेंट 25 मई से 5 जून तक ओस्लो में चल रहा है। इसमें क्लासिकल मैच ड्रॉ होने पर तुरंत अर्मागेडन (सडन-डेथ) खेला जाता है। सफेद मोहरों वाले खिलाड़ी को जीतना अनिवार्य होता है, जबकि ड्रॉ पर काले मोहरों वाले को एक्स्ट्रा पॉइंट मिलता है। इसी फॉर्मेट की वजह से हर राउंड में नतीजा तय होता है।

 
 
 
 

संबंधित सामग्री

नॉर्वे शतरंज 2026 के सातवें दौर में भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन!

खेल

नॉर्वे शतरंज 2026 के सातवें दौर में भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन!

Indian chess players make a strong comeback in the 7th round of Norway Chess 2026, with notable wins in both the open and women's categories.

डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में वापसी की वहीं भारत की महिलाओं ने भी बिखेरा जलवा

खेल

डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में वापसी की वहीं भारत की महिलाओं ने भी बिखेरा जलवा

World Champion D. Gukesh wins against R. Praggnanandhaa in a thrilling match at Norway Chess 2026, maintaining his title hopes.

Norway Chess 2026: कार्लसन ने गुकेश को हराया, प्रज्ञानानंद दूसरे स्थान पर

खेल

Norway Chess 2026: कार्लसन ने गुकेश को हराया, प्रज्ञानानंद दूसरे स्थान पर

नॉर्वे चेस 2026 में मैग्नस कार्लसन ने गुकेश को हराकर उन्हें तीसरी हार दी। प्रज्ञानानंद ने टाईब्रेक में जीत हासिल की और दूसरे स्थान पर बने रहे।

नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता में प्रग्नानंद ने मैग्नस कार्लसन को हराया,  दिव्या ने भी दिखाया कमाल

खेल

नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता में प्रग्नानंद ने मैग्नस कार्लसन को हराया, दिव्या ने भी दिखाया कमाल

Indian Grandmaster R. Praggnanandhaa defeated world’s no. 1 player Magnus Carlsen in the Norway Chess Tournament, marking his second classical win against Carlsen.