ACB-EOW का बड़ा एक्शन-शराब-कोयला घोटाला केस में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में का...

acb-eow-major-action-chhattisgarh-raid

ACB-EOW का बड़ा एक्शन-शराब-कोयला घोटाला केस में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

acb-eow का बड़ा एक्शन-शराब-कोयला घोटाला केस में रायपुर दुर्ग और बिलासपुर में कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

ACB-EOW major action Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब और कोयला घोटाला मामले में ACB-EOW ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तड़के कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिससे प्रशासनिक और कारोबारी हलकों में जबरदस्त हड़कंप मच गया है।

राजधानी में कारोबारी के घर दस्तावेज खंगाले

रायपुर के देवनगरी, देवपुरी इलाकों सहित 3-4 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने शराब कारोबारी अवधेश यादव के घर समेत कई जगह जरूरी दस्तावेज जब्त किए और छानबीन शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई घोटाले की कड़ियों को जोड़ने और अवैध लेन-देन के सबूत इकट्ठा करने के लिए की गई है।

बिलासपुर और दुर्ग में भी दबिश

रायपुर के साथ बिलासपुर में कोयला और शराब कारोबारियों के अलग-अलग घर और कार्यालयों पर छापेमारी की गई। दुर्ग में भी इसी तरह के बिजनेस हाउस व ट्रांसपोर्टरों की जांच चल रही है। एक ही दिन में 10 ठिकानों पर की गई कार्रवाई से यह साफ है कि जांच एजेंसियां घोटाले के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं, उसकी जांच पड़ताल की जा रही हैं।

घोटाले की जड़ तक पहुंचने की कोशिश

शराब घोटाले में कई बड़ी गिरफ्तारी की गई है, जिसमें आबकारी विभाग से जुड़े वरिष्ठ अफसरों का नाम सामने आए है। करोड़ों रुपए के लेन-देन, नकली होलोग्राम के जरिए शराब बिक्री और कोयला घोटाले के तार उद्योग जगत से भी जुड़े हुए हैं। ईडी और ईओडब्ल्यू मिलकर इन मामलों की परतें खोलने में जुटे हैं, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे की संभावना है।

कारोबारियों में दहशत

एसीबी-ईओडब्ल्यू की छापेमारी से शराब और कोयला कारोबार जगत में दहशत का माहौल है। जिन कारोबारियों के ठिकानों पर छापे पड़े हैं, वहां अधिकारियों की अलग-अलग टीमें दस्तावेजों, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की जांच कर रही हैं, ताकि लेन-देन, संपत्ति और आपराधिक साजिश से जुड़े सबूत इकट्ठा किए जा सकें। छत्तीसगढ़ में शराब और कोयला घोटाला केस की परतें गहराती जा रही हैं। छापेमारी ने राज्य में चर्चाओं को फिर से गरमा दिया और ईओडब्ल्यू की टीम ने संकेत दे दिया है कि भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन के तमाम कड़ियों को जल्द उजागर करने का लक्ष्य है  

संबंधित सामग्री

FIFA WC 2026: दक्षिण अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ की शानदार वापसी

खेल

FIFA WC 2026: दक्षिण अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ की शानदार वापसी

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ आखिरी क्षणों में पेनल्टी के जरिए ड्रॉ किया।

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘छात्रों की गूंज’ नामक हस्ताक्षर अभियान

देश-विदेश

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘छात्रों की गूंज’ नामक हस्ताक्षर अभियान

राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़ने की अपील की, जिसमें पेपर लीक, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाया जाएगा।

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की आज होगी  भिड़ंत!

खेल

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की आज होगी भिड़ंत!

19 जून को न्यूजीलैंड और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच T20 विश्व कप 2026 का मैच साउथम्पटन में खेला जाएगा।

WI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में SCO को 7 रन से हराया

खेल

WI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में SCO को 7 रन से हराया

वेस्टइंडीज विमेंस टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को 7 रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला गया।

Stock Market Crash: खुलेत ही बाजार क्रैश,सेंसेक्स 800 अंक टूटा

फाइनेंस

Stock Market Crash: खुलेत ही बाजार क्रैश,सेंसेक्स 800 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार में आईटी शेयरों की भारी बिकवाली के कारण सेंसेक्स 800 अंक नीचे गिरा। एक्सेंचर के वित्त वर्ष 2026 के राजस्व अनुमान में कटौती के बाद बाजार प्रभावित हुआ।