एमपी में मिलावट का खेल जारी,60% डेयरी प्रोडक्ट खराब

adulteration-game-in-mp

एमपी में मिलावट का खेल जारी,60% डेयरी प्रोडक्ट खराब

एमपी में मिलावट का खेल जारी60 डेयरी प्रोडक्ट खराब

Adulteration game: मध्यप्रदेश में खाने-पीने की चीजों में मिलावट अब सिर्फ शिकायत नहीं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले चुकी है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की हाल में 1 रिपोर्ट सामने आई। जिसमें 2000 से ज्यादा फूड सैंपल फेल बताए जा रहे है।

[caption id="attachment_144506" align="alignnone" width="1032"]एमपी में मिलावट का खेल जारी एमपी में मिलावट का खेल जारी[/caption]

Adulteration game: तीन साल के आंकड़े

बता दें की सबसे ज्यादा मामले करीब 420 ग्वालियर से सामने आए हैं। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले दूध, मावा, पनीर और घी जैसे डेयरी प्रोडक्ट ही सबसे ज्यादा मिलावटी पाए गए हैं। विशेषज्ञों ने बताया जा रहा है की यह मिलावट केवल फूड पॉइजनिंग ही नहीं, बल्कि डायबिटीज, हार्ट डिजीज और हार्मोनल बीमारियों तक का कारण बन रही है।

FDA की यह रिपोर्ट मोबाइल वैन के जरिए लिए गए सैंपल और उनकी टेस्ट रिजल्ट के आधार पर तैयार की गई है। जिसमें बीते तीन साल के आंकड़े हैं।

केस-1: बाहर का खाना खाया, अस्पताल तक पहुंचा

23 वर्षीय राहुल शर्मा ने दोस्तों के साथ बाहर खाना खाया। अगले दिन उन्हें तेज पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की। चार दिन इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिली।

केस-2: मिलावटी भोजन से हार्ट डिजीज का खतरा

29 वर्षीय सात्विक पंडित की तबीयत अचानक बिगड़ी। जांच में विटामिन की भारी कमी, हीमोग्लोबिन का स्तार 20 से अधिक, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के शुरुआती लक्षण सामने आए। डॉक्टरों ने उन्हें हार्ट डिजीज के जोखिम में बताया और बाहर का खाना बंद करने की सलाह दी। इलाज करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. किसलय श्रीवास्तव ने उन्हें खून पतला करने वाले दवा के साथ अन्य दवाएं दी। उनकी रिपोर्ट ने उन्हें रिस्क ऑफ हार्ट डिजीज कैटेगरी में रखा है। इसके साथ हर माह फॉलोअप में आने की सलाह भी दी है।

संबंधित सामग्री

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।