आगर मालवा में पलटी बस, 1 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

agar-malwa-bus-accident-one-dead-injured

आगर मालवा में पलटी बस, 1 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

आगर मालवा में पलटी बस 1 की मौत 15 से ज्यादा घायल

Agar Malwa bus accident: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिसे में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 1 की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा यात्री घायल है। हादसा बड़ागांव के पास हुआ। 

अनियंत्रित होकर पलटी बस

जानकारी के मुताबिक, बस सुसनेर से कुरावर जा रही थी तभी अचानक बस ने मवेशी लेकर जा रहे एक बुजूर्ग को टक्कर मार दी, फिर अनियंत्रित होकर बड़ागांव के समीप पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान गोकुल (55) सिंह के रूप में हुई है।

[caption id="attachment_143639" align="alignnone" width="1121"]आगर मालवा में पलटी बस आगर मालवा में पलटी बस[/caption]

घायलों को बस से निकाला

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए नलखेड़ा अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर एडिशनल SP रविन्द्र कुमार बोयट और बड़ागांव चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू की। 

https://youtube.com/shorts/A3zHs95uoxA?si=kfK3kG_qLSELOrCz

Agar Malwa bus accident: 4 यात्री गंभीर

हादसे के वक्त बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। इनमें से 15 यात्री घायल है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से आगर मालवा जिला अस्पताल और मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बड़ागांव चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए नलखेड़ा अस्पताल भेजा गया है जहां से करीब 4 गंभीर घायलों को रेफर कर जिला अस्पताल आगर पहुंचाया गया है। मामले की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।