आज से छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन पर होगा अंतिम फैसला

amit-shah-chhattisgarh-visit-naxalism-deadline-meeting

आज से छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन पर होगा अंतिम फैसला

आज से छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन पर होगा अंतिम फैसला

amit shah chhattisgarh visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं और इस बार एजेंडा बिल्कुल साफ है, नक्सलवाद का आखिरी अध्याय. रायपुर पहुंचते ही शाह की निगाहें उस टाइमलाइन पर होंगी, जिसे खुद उन्होंने मार्च 2026 तक तय किया है. माना जा रहा है कि इस दौरे में अब सिर्फ समीक्षा नहीं, बल्कि अंतिम फैसले होंगे.

amit shah chhattisgarh visit: नवा रायपुर में हाईलेवल मीटिंग

अमित शाह शनिवार रात रायपुर पहुंचेंगे और अगले दिन आठ फरवरी को नवा रायपुर में नक्सल मामलों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक लेंगे. इस बैठक में अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे. यही वह बैठक होगी, जिसमें 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के पूरी तरह खात्मे को लेकर फाइनल रणनीति पर मुहर लगाई जाएगी. गृह मंत्रालय के मुताबिक, इसे माओवादमुक्त भारत की दिशा में आखिरी बड़ा एक्शन प्लान माना जा रहा है.

amit shah chhattisgarh visit: नक्सलवाद के ताबूत में आखिरी कील?

शाह का यह तीन दिवसीय दौरा सिर्फ बैठक तक सीमित नहीं है. बस्तर के जिन इलाकों में अब भी करीब पांच प्रतिशत नक्सली प्रभाव बचा हुआ है, वहां की जमीनी स्थिति पर भी फोकस रहेगा. सरकार के आकलन के मुताबिक, 31 मार्च 2026 की तय समयसीमा में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. यही वजह है कि इस दौरे को नक्सलवाद के ताबूत में आखिरी कील के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि चुनौती अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. Also Read-india us extra tariff ended: अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ आज से खत्म, भारत के लिए खुलेगा 30 लाख करोड़ डॉलर का बाजार

9 फरवरी को बस्तर पंडूम समापन में शामिल होंगे शाह

जहां सात फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर में संभाग स्तरीय बस्तर पंडूम का उद्घाटन करेंगी, वहीं नौ फरवरी को अमित शाह इसके समापन समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान शाह बस्तर के कुछ अंदरूनी इलाकों का भी दौरा करेंगे. सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर जमीनी हालात और आगे की रणनीति पर सीधे फीडबैक लेंगे.

नक्सलियों को साफ संदेश

केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के बीच बेहतर तालमेल का असर साफ दिख रहा है. नक्सल विरोधी अभियानों को लगातार मजबूती मिली है. अमित शाह और राज्य गृहमंत्री विजय शर्मा पहले ही साफ कर चुके हैं, संदेश स्पष्ट है, या तो मुख्यधारा में लौटें, या फिर सुरक्षा बलों का सामना करने के लिए तैयार रहें. अब निगाहें शाह के इस दौरे के नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि मार्च 2026 का लक्ष्य जमीन पर कैसे उतरेगा.  

संबंधित सामग्री

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

राज्य

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड की सूचना पर अपना दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की, विभागीय उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की और आगामी योजनाओं पर बल दिया।