अमृतसर में नशे की बड़ी बरामदगी

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर के सीमा क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

By : शिवम् पांडेय
अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर में नशे की बड़ी बरामदगी

अमृतसर के सीमा क्षेत्र में नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गरिंडा थाना पुलिस ने BOP भरोभाल इलाके से 1 किलो 990 ग्राम हेरोइन बरामद की है। हेरोइन दो पैकेटों में मिली। इसके साथ एक मोमी लिफाफा और करीब 203 ग्राम पैकिंग मटीरियल भी बरामद किया गया है।

BSF की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई BSF की ‘A’ कंपनी, 181 बटालियन के कंपनी कमांडर राकेश नेगी की शिकायत के आधार पर हुई। शिकायत में BOP भरोभाल क्षेत्र से हेरोइन के दो पैकेट मिलने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद जांच अधिकारी ASI साहिब सिंह ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

गरिंडा थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21-C और 61-85 के तहत केस दर्ज किया है। बरामद नशीले पदार्थ की ड्रग किट के जरिए जांच भी की गई।

जांच में जुटी पुलिस 

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि करीब दो किलो हेरोइन सीमा क्षेत्र तक कैसे पहुंची और इसे वहां कौन छोड़कर गया। मामले में अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस बरामद हेरोइन, पैकिंग मटीरियल और अन्य सामान को जांच में शामिल कर नशे की खेप के स्रोत और इससे जुड़े लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पुलिस विभाग में 10 हजार नए पदों पर होगी भर्ती

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा कदम, पुलिस विभाग में 10 हजार नए पदों पर होगी भर्ती

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने के लिए पुलिस बल में 10 हजार नई भर्तियाँ और NDPS एक्ट को सख्त करने का प्रस्ताव दिया।

अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की दिनदहाड़े हत्या, रिटायर्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर का था बेटा

अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की दिनदहाड़े हत्या, रिटायर्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर का था बेटा

अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने हत्या की जिम्मेदारी ली।

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में पुलिस और ANTF ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कई मामलों में कार्रवाई की है, जिसमें अवैध संपत्तियों को भी जब्त किया गया है।

मीरी-पीरी खालसा मार्च में खलल की आशंका, अकाल तख्त सचिवालय ने प्रशासन को किया सतर्क

मीरी-पीरी खालसा मार्च में खलल की आशंका, अकाल तख्त सचिवालय ने प्रशासन को किया सतर्क

अमृतसर में चल रहे मीरी-पीरी खालसा मार्च के अंतिम दिनों में सुरक्षा कदमों को मजबूत किया गया है, शरारती तत्वों से व्यवधान की आशंका के चलते।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर