बद्रीनाथ चढ़ावे में हेराफेरी

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा: पूर्व टेंपल अधिकारी को जेल भेजा, CCTV फुटेज में रोज नोटों के बं

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप में बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा: पूर्व टेंपल अधिकारी को जेल भेजा, CCTV फुटेज में रोज नोटों के बं

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा: पूर्व टेंपल अधिकारी को जेल भेजा

बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। विशेष जांच टीम ने बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के पूर्व टेंपल अधिकारी एवं तत्कालीन थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तारी के बाद शनिवार को जोशीमठ स्थित न्यायालय में पेश किया।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में 

जरूरी विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दूसरी ओर, जांच में सामने आई CCTV ने पूरे दान प्रबंधन सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 13 दिन की रिकॉर्डिंग में लगभग हर दिन नोटों के बंडल और सोना-चांदी हटाने जैसी गतिविधियां दिखाई देती हैं। वहीं 32 दिन की CCTV रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं होने से जांच और गहरी हो गई। 

दान-चढ़ावे में हेराफेरी

SIT अब यह पता लगा रही है कि CCTV में दिख रही गतिविधियां अधिकृत प्रक्रिया का हिस्सा थीं या फिर उसी की आड़ में दान-चढ़ावे में हेराफेरी की गई। इसी बीच जांच अधिकारी महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सिंह चौहान के पास से केसर, अन्य सामान और विदेशी मुद्रा बरामद हुई। जहां तक नकदी की बात है, आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। वहीं, जांच के दौरान चढ़ावे की नकदी गिनने की व्यवस्था में इस साल हुए बदलाव और बैंकों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

राजेंद्र चौहान को सिविल जज एवं प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ हीना कौसर की अदालत में पेश किया गया। अदालत में जरूरी विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने उन्हें बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा हेराफेरी मामले में गिरफ्तार किया था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने MPSC की कार्यप्रणाली की जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति गठित की। जांच समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस के साइबेरिया में लैब टेक्नीशियन दर्या की मौत के बाद जांच और मेडिकल निगरानी बढ़ी। टेस्ट ट्यूब टूटने के बाद गंभीर निमोनिया से मौत हुई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर