बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की चोरी

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: प्रमोद नौटियाल लापता, दान में मिली 3 गाड़ियां भी गायब

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल चढ़ावे की चोरी के आरोपों के बाद लापता। पुलिस जांच में जुटी।

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: प्रमोद नौटियाल लापता, दान में मिली 3 गाड़ियां भी गायब

प्रमोद नौटियाल लापता

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों के बीच बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल का अब तक पता नहीं चल पाया है। उनका मोबाइल फोन बंद है। निलंबन के बाद उन्हें जोशीमठ स्थित BKTC ऑफिस से अटैच किया गया था, लेकिन उन्होंने वहां उपस्थिति दर्ज नहीं कराई।

गायब हुए प्रमोद नौटियाल

BKTC के CEO सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि निलंबन के बाद से प्रमोद नौटियाल से संपर्क नहीं हो पाया है। वे कार्यालय नहीं आ रहे हैं और उनका फोन भी बंद है। उन्होंने बताया कि प्रमोद नौटियाल का अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया था। चढ़ावे की कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद प्रमोद ने छुट्टी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली। बता दे भौराव सेना ने BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर प्रमोद नौटियाल के माध्यम से चढ़ावे की चोरी कराने के आरोप लगाए थे।

थाने में मुकदमा दर्ज

संगठन ने प्रमोद नौटियाल को अध्यक्ष का निजी सहायक बताया था। हालांकि, हेमंत द्विवेदी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए प्रमोद को अपना निजी सहायक होने से इनकार किया था। मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की शिकायत पर प्रमोद के खिलाफ बद्रीनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दस्तावेज, ड्यूटी रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुख्ता दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने के बाद ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

नहीं मिली एंबुलेंस सुविधा

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को दान में मिली 2 हाईटेक एंबुलेंस और एक टेंपो ट्रैवलर की मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल उठे हैं। BKTC के CEO सोहन सिंह रांगड़ ने कहा कि मामले की जानकारी जुटाकर जांच कराई जाएगी। 2018 में एक दानदाता ने श्रद्धालुओं की आपात चिकित्सा सुविधा के लिए हाईटेक एंबुलेंस दी गई थी। देवस्थानम बोर्ड के दौरान दूसरी एंबुलेंस भी दान में मिली। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि दोनों एंबुलेंस का बद्रीनाथ में नियमित संचालन नहीं हुआ। RTI में भी इनके उपयोग की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।

संबंधित सामग्री

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने MPSC की कार्यप्रणाली की जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति गठित की। जांच समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस के साइबेरिया में लैब टेक्नीशियन दर्या की मौत के बाद जांच और मेडिकल निगरानी बढ़ी। टेस्ट ट्यूब टूटने के बाद गंभीर निमोनिया से मौत हुई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर