CG NEWS : सीएम विष्णु देव साय ने पंडुम कैफे का शुभारंभ किया

bastar-surrendered-naxals-cafe-initiative

CG NEWS : सीएम विष्णु देव साय ने पंडुम कैफे का शुभारंभ किया

cg news  सीएम विष्णु देव साय ने पंडुम कैफे का शुभारंभ किया

Bastar surrendered Naxals cafe : बस्तर में अब हालात बदल रहे हैं। इसी सकारात्मक परिवर्तन का प्रमाण है जगदलपुर में ‘पंडुम कैफे शुरू हुआ जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। यह कैफे राज्य की पुनर्वास नीति की वह मिसाल है, जहां आत्मसमर्पित नक्सली और नक्सली हिंसा के पीड़ित युवा सम्मानजनक आजीविका के साथ नई जिंदगी की ओर बढ़ रहे हैं।

नक्सल-मुक्त भारत

छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में चल रही 'नक्सल-मुक्त भारत' की रणनीति और बस्तर में लागू नियाद नेल्लनार योजना ने आत्मसमर्पण और पुनर्वास की प्रक्रिया को पहले से अधिक तेज और प्रभावी बनाया है। परिणामस्वरूप, बस्तर में ऐसे कई युवा सामने आए हैं, जो संघर्ष के रास्ते को छोड़कर समाज से जुड़ने के लिए तैयार हैं। READ MORE :आतंकवाद के नए मॉड्यूल ‘व्हाइट कॉलर टेररिज्म’ की चुनौती

नक्सलियों के लिए अवसर

इन्हीं युवाओं को जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा कैफे प्रबंधन, ग्राहक सेवा, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और बुनियादी आतिथ्य कौशल का प्रशिक्षण दिया गया है। ‘पंडुम कैफे’ में काम करने वाले फगनी, पुष्पा, आशमती, प्रेमिला और बीरेंद्र जैसे युवा कभी हिंसा के दायरे में थे, लेकिन अब वही लोग मुस्कान और संवाद के माध्यम से शांति की तरफ बढ़ने वाले चेहरों के रूप में पहचाने जा रहे हैं।  

सीएम साय ने युवाओं से की बातचीत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैफे के उद्घाटन के दौरान इन युवाओं से बातचीत की और कहा कि ‘पंडुम कैफे’ बस्तर में नक्सलवाद के घटते प्रभाव और बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। यह केवल एक उद्यम नहीं, बल्कि राज्य सरकार के उस संकल्प का हिस्सा है जो बस्तर को भय से भरोसे की ओर आगे बढ़ाता है।

हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में प्रवेश

हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति के पथ पर लौटे और कैफे में कार्यरत एक महिला ने इस अवसर पर भावुक होकर इस पुनर्वास पहल से हुए बदलाव की बात दोहराई। एक पूर्व माओवादी कैडर ने कहा कि हमने अपने अतीत में अंधेरा देखा था। आज हमें समाज की सेवा करने का यह अवसर मिला है यह हमारे लिए एक नया जन्म है। बारूद की जगह कॉफी परोसना और अपनी मेहनत की कमाई से जीना, यह एहसास हमें शांति और सम्मान दे रहा है।      

संबंधित सामग्री

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

देश-विदेश

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

बेंगलुरु की पर्पल लाइन मेट्रो में आई तकनीकी खराबी के कारण सेवा बाधित हुई, जिससे हजारों यात्री स्टेशन पर फंस गए और कईयों को ट्रक और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और अन्य 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई।

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

राज्य

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

छिंदवाड़ा के किशनपुर गांव में कुएं के दूषित पानी से 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है, इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

लाइफ स्टाइल

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

During the monsoon, scalp problems such as itching, dandruff, and hair fall increase. Experts recommend regular shampooing and keeping the scalp dry to prevent these issues.

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

देश-विदेश

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।