मुख्यमंत्री शर्मा का SC-ST नीति पर जोर

CM भजनलाल ने SC-ST समुदाय के लिए सुदृढ़ नीतियों की घोषणा की, बोले - मामलों पर 60 दिन में हो रहा हिसाब

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने SC-ST समुदाय के लिए कठोर नीतियाँ और त्वरित न्याय प्रणाली की पुष्टि की, अपराधों में कमी और प्रकरणों के तेजी से निपटान पर जोर दिया।

CM भजनलाल ने SC-ST समुदाय के लिए सुदृढ़ नीतियों की घोषणा की, बोले - मामलों पर 60 दिन में हो रहा हिसाब

मुख्यमंत्री शर्मा का SC-ST नीति पर जोर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा गत ढाई सालों में उठाए गए कदमों के कारण अनुसूचित जाति और जनजातियों के विरुद्ध अत्याचार के प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी आई। साल 2023 की तुलना में 2025 में ऐसे प्रकरणों में लगभग 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति

मुख्यमंत्री भजनलाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में कहा कि SC-ST वर्ग के विरुद्ध अपराध करने वालों पर कठोरता से कार्रवाई की जाए और समाज में समरसता का वातावरण बनाने में सहयोग करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो SC-ST वर्ग पर अत्याचार के मामलों में कमी आई है, वहीं दूसरी ओर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों के 60 दिवस की निर्धारित अवधि में निस्तारण में भी पहले की तुलना में काफी तेजी आई। लगभग 68 फीसदी प्रकरणों का निस्तारण 60 दिन के भीतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 45 पुलिस जिलों में SC-ST सेल स्थापित किए जा चुके हैं एवं शेष 6 पुलिस जिलों में भी एससी-एसटी सेल शीघ्र स्थापित होंगे। 

CM शर्मा ने दिए अधिकारियों को निर्देश

CM शर्मा ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विरुद्ध होने वाले अपराधों में दोष सिद्धि की दर में और ज्यादा सुधार के लिए पुलिस और अभियोजन विभाग को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक समरसता और मेलजोल बढ़ाने के लिए जिला और उपखंड स्तरीय निगरानी और सतर्कता समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाएं और साल में 2 बार पंचायत स्तर पर भी इन बैठकों का आयोजन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि दर्ज प्रकरणों की सतत निगरानी की जाए तथा 1 साल से अधिक समय से लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही, संवेदनशील मामलों की जांच पूरी गंभीरता और त्वरित गति से हो। FIR दर्ज होने से लेकर न्यायालय में अंतिम निस्तारण तक पीड़ितों को अधिनियम के तहत देय आर्थिक सहायता भी वक्त पर उपलब्ध करवाई जाए।

लंबित मामलों की समीक्षा

बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, पीड़ितों को सहायता, लंबित प्रकरणों के निस्तारण और कानून की सख्त एवं समयबद्ध अनुपालना पर चर्चा हुई। अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्रदेश सरकार द्वारा की गई कार्यवाही, दर्ज FIR, अनुसंधान की अवधि, चालान प्रस्तुत करने की समयसीमा और पीड़ित परिवारों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान FIR एवं चालान स्तर पर पिछले 3 वर्षों में वितरित आर्थिक सहायता, सहायता पोर्टल की प्रगति तथा लंबित मामलों की समीक्षा भी की गई।

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने SIR के तहत 13 करोड़ वोट कटने के दावे को असत्य और भ्रामक बताया, ड्राफ्ट सूची से नाम हटाने के प्रक्रिया की सफाई दी।

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

राजस्थान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पंचायत चुनाव के बाद बड़ा बयान दिया, सरकारी तबादलों पर भी सवाल उठाए।

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

राजस्थान में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई योजनाओं की घोषणा की।

गांधी जयंती पर CM भजनलाल शर्मा का संदेश, गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर सत्य और अहिंसा अपनाने का आह्वान

गांधी जयंती पर CM भजनलाल शर्मा का संदेश, गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर सत्य और अहिंसा अपनाने का आह्वान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि और राम धुन कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर