भारतीय खिलाड़ियों की बड़ी जीत

कॉमनवेल्थ गेम्स में MP के खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर, सरकार ने किया 25-25 लाख और नौकरी देने का ऐलान

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत ने 7 गोल्ड मेडल जीते। जूडो और वेटलिफ्टिंग में यामिनी और अजय ने रजत पदक हासिल किया, सरकार ने इन्हें 25 लाख और नौकरी का वादा किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में  MP के खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर, सरकार ने किया 25-25 लाख और नौकरी देने का ऐलान

कॉमनवेल्थ गेम्स में MP के खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रचा। भारत ने पहली बार एक ही गेम्स में 7 बॉक्सिंग गोल्ड जीते। इनके साथ ही मध्य प्रदेश के 2 खिलाड़ियों ने 2 सिल्वर मेडल अपने नाम किए। जूडो खिलाड़ी यामिनी और वेटलिफ्टर अजय बाबू ने रजत पदक जीता।।

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा- यामिनी और अजय ने इतिहास रचा है। MP सरकार ने दोनों खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए का ऐलान किया। साथ ही खेल नीति के प्रावधानों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों को सरकारी विभाग में नौकरी भी मिलेगी।

किसान परिवार की बेटी

सागर की जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के महिला 57 किलोग्राम में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि गोल्ड मेडल के मुकाबले में उन्हें इंग्लैंड की असेल्या टोपराक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और वह रजत पदक जीतने में सफल रहीं। यामिनी सागर के एक किसान परिवार से हैं। उनके पिता हरिओम मौर्य खेती करते हैं। बचपन से ही उनका मन खेलों की ओर था। उनके कोच दीपक रजक ने बताया कि उन्होंने पहली बार यामिनी मौर्य को पुराने सदर स्कूल के मैदान में खेलते देखा था।

अजय ने उठाया 330 kg वजन

पुरुष 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में अजय बाबू वल्लुरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले अजय बाबू के पिता भोपाल में नौकरी करते हैं। इसी कारण वह लंबे वक्त से मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अजय बाबू ने कुल 330 किलोग्राम (149 किलोग्राम स्नैच और 181 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया। वह स्वर्ण पदक से महज 1 किलोग्राम पीछे रह गए। मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद ने कुल 331 किलोग्राम वजन उठाकर गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि इंग्लैंड के क्रिस मरे 325 किलोग्राम के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर सके।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर