भिलाई में छात्रा से छेड़छाड़

भिलाई में चाय पी रही छात्रा से छेड़छाड़, सहेली से भी मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात

भिलाई में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई, जिसमें आरोपी युवक ने छात्रा को जबरन किस किया और सहेली से मारपीट की। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

By : नेशन मिरर
भिलाई में चाय पी रही छात्रा से छेड़छाड़, सहेली से भी मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात

भिलाई में चाय पी रही छात्रा से छेड़छाड़

छत्तीसगढ़ के भिलाई में पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया हैं ,चाय की टपरी पर दोस्तों के साथ बैठी छात्रा के पास पहुंचे युवक ने अचानक गला पकड़ा और जबरन गाल पर किस कर दिया। शोर सुनकर दोस्त और सहेली बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने सहेली से भी मारपीट कर दी। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। 

दोस्त से भी की मारपीट 

 शोर सुनकर बीच-बचाव करने आये दोस्तों से भी मारपीट की, हमले में सहेली के सिर और नाक पर चोट आई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।  इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

भिलाई में पढाई कर रही छात्रा 

पीड़िता मूल रूप से बालोद जिले की रहने वाली है और भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने शिकायत में बताया कि 31 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी सहेली और दोस्तों के साथ मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय की टपरी पर बैठी थी। इसी दौरान हेमंत छत्री नाम का युवक वहां पहुंचा और बिना किसी बातचीत के उसके साथ अभद्रता करने लगा।

आरोपी गिरफ्तार 

घटना के बाद पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी पहुंचकर आरोपी हेमंत छत्री के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए।

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, धमकी और लूट के आरोप में FIR दर्ज की गई। देहरादून पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर