भोपाल में अजाक्स भवन पर प्रदर्शन

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने FIR की मांग

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर प्रदर्शन हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुकेश मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

By : सोनिया रायकवार
भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने FIR की मांग

 

 

भोपाल। राजधानी भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर उस वक्त माहौल गरमा गया, जब बड़ी संख्या में अजाक्स संगठन के लोग प्रदर्शन के लिए पहुंच गए। प्रदर्शनकारी अजाक्स भवन में हुई बैठक और कथित अध्यक्ष मुकेश मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

कोर्ट ने दिए FIR के निर्देश

अजाक्स के प्रतिनिधियों ने पुलिस थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और बताया कि भोपाल कोर्ट द्वारा इस मामले में सख्त रुख अपनाया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मुकेश मौर्य द्वारा अजाक्स भवन पर अवैध रूप से कब्जा जमाया गया है, जिससे संगठन के प्रशासनिक और सामाजिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। पदाधिकारियों के अनुसार, भोपाल कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुकेश मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश का पालन 

मौके पर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले संतोष वर्मा भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर प्रदर्शनकारी मौके पर डटे हुए हैं।

SDM के साथ पुलिस बल तैनात 

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अजाक्स भवन के बाहर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। SDM के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े 

फिलहाल अजाक्स भवन के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हैं, जबकि प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

क्या हैं मामला 

मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) में भवन के मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है और मामला थाने तक जा पहुंचा है। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद अजाक्स भवन को खाली नहीं कराया जा रहा है। विवाद और सुरक्षागत खतरों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अजाक्स भवन के बाहर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

 

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के AIIMS से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की है।

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष मनाते हुए भोपाल में बड़े पैमाने पर 'शाखा संगम' आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 30,000 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर