धर्मांतरण मामले में आरोपी बहनों का निकला ईरानी कनेक्शन,देह व्यापार में धकेल चुकी 7 लड़कियां

bhopal-conversion-case

धर्मांतरण मामले में आरोपी बहनों का निकला ईरानी कनेक्शन,देह व्यापार में धकेल चुकी 7 लड़कियां

धर्मांतरण मामले में आरोपी बहनों का निकला ईरानी कनेक्शनदेह व्यापार में धकेल चुकी 7 लड़कियां

Bhopal conversion case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रेप और धर्मांतरण मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी बहनें आफरीन और अमरीन का ईरानी कनेक्शन सामने आया है। बीस साल पहले दोनों बहनें अपने परिवार के साथ लखनऊ से भोपाल आई थी। आरोपी बहनें करीब पांच-सात लड़कियों को देह व्यापार में धकेल चुकी है।

[caption id="attachment_139905" align="alignnone" width="1188"]आरोपी बहने आरोपी बहने[/caption]

पुलिस इसके साक्ष्य जुटा रही है

बता दें की 20 साल पहले दोनों बहनें परिवार के साथ लखनऊ से भोपाल आई थीं। और परिवार वहीं के एक ईरानी कबीले से ताल्लुक रखता है। भोपाल आने के बाद पिता ने एक टेलर की दुकान में कारीगरी करता था। इससे परिवार का गुजारा नहीं होता था। पुलिस जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि दोनों का ईरानी डेरे से संबंध है। पुलिस इसके साक्ष्य जुटा रही है।

वहीं 2020 में कोरोना काल में पिता की मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने जॉब करने की ठानी। पहले अमरीन ने नर्मदापुरम के एक स्पा सेंटर में काम करती थी। उसी ने अपनी छोटी बहन आफरीन को भी एक स्पा में नौकरी दिलाई। यहां से दोनों बहनें कई हाई प्रोफाइल लोगों के संपर्क में आईं। स्वयं देह व्यापार से जुड़ीं। बाद में दूसरी लड़कियों को भी इस दलदल में धकेल दिया।

Bhopal conversion case: आरोपी बहनें 5-7 लड़कियों को देह व्यापार में धकेल चुकी हैं

एफआईआर दर्ज कराने वाली दोनों पीड़िताओं का दावा है कि आरोपी बहनें करीब पांच-सात लड़कियों को देह व्यापार में धकेल चुकी हैं। पहले उन्हें बच्चा संभालने के नाम पर घर में नौकरी पर रखतीं। फिर साथ घुमाती-खिलातीं। हाई प्रोफाइल पार्टियों में ले जातीं। मौका पाकर चंदन, बिलाल, चानू उर्फ हाशिम रजा उनके साथ रेप करते थे।शिकायत करने पर बदनामी का डर दिखाती थीं।

और बाद में काम के बहाने उन्हें अहमदाबाद में रहने वाले यासिर के पास भेजती थीं। यासिर उन्हें अहमदाबाद में स्पा सेंटर में जॉब दिलाने के बहाने देह व्यापार के लिए मजबूर करता था। पूरे रैकेट का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन-आफरीन और चंदन यादव उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

मामले में और खुलासे होते जा रहे

लेकिन केस अभी यहीं थमा नहीं है की मामले में और खुलासे होते जा रहे है। अमरीन और चंदन के मोबाइल फोन तो जब्त कर लिए गए,लेकिन आफरीन का फोन जब्त नहीं हुआ। वह फोन के संबंध में पुलिस को लगातार गुमराह करती रही। आखिरकार, पुलिस ने रिमांड खत्म होते ही 26 फरवरी को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस की दो टीमें फरार आरोपी यासिर, बिलाल और चानू की तलाश में जुटी हैं।

दो बहनों की हो चुकी शादी, एक भाई मानसिक बीमार

अमरीन और आफरीन सहित उनकी कुल चार बहनें और दो भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी, जबकि दो भाइयों में से एक मानसिक रोगी है। बिलाल उनका मौसेरा भाई है, जो उनके काले कामों में बराबरी का गुनहगार है। फिलहाल, पुलिस को बिलाल के मुंबई में होने की जानकारी मिली है।

इनकी शिकायत के बाद हुआ पूरे रैकेट का खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ, जब 22 फरवरी की रात भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियां बागसेवनिया थाने पहुंची। दोनों ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। 21 और 32 साल की दोनों लड़कियों की आपसी पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी।

Bhopal conversion case: पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। 23 फरवरी को अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर फरार हैं।

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।