हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग,बेटा घायल..हमीदिया अस्पताल में भी चली गोलियां

bhopal-firing-lallu-rais-crime-news

हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग,बेटा घायल..हमीदिया अस्पताल में भी चली गोलियां

हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंगबेटा घायलहमीदिया अस्पताल में भी चली गोलियां

Bhopal firing lallu rais:भोपाल में सुबह ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई है। जहा कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के अशोका गार्डन स्थित घर पर शादाब गेट और उसके गिरोह के 8 से 10 साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में लल्लू रईस के बेटे इमरान को गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया. बता दें की बेटे के पैर में गोली लगी है। वहीं गोलीबारी को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले।

[caption id="attachment_140813" align="alignnone" width="1031"]हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग,बेटे को लगी गोली हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग,बेटे को लगी गोली[/caption]

गोलियां अस्पताल की खिड़की और दीवार पर जाकर लगीं

घायल होने के बाद इमरान को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। जहा बदमाशों ने वापस वापस फाइरिंग की। आरोप है कि बदमाशों ने अस्पताल परिसर में भी घुसकर गोलियां चलाईं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गोलियां अस्पताल की खिड़की और दीवार पर जाकर लगीं।

बदमाश लल्लू रईस ने बताया कि अस्पताल में मुझ पर फायरिंग की गई। लेकिन गनीमत रही कि कोई गोली नहीं लगी।मामले को लेकर पुलिस ने बताया की, अशोका गार्डन और कोहेफिजा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। दोनों थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

Bhopal firing lallu rais:पीछा करते हुए घर तक पहुंचे आरोपी

लल्लू रईस के अनुसार शादाब गेट, शावर, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज समेत 8 से 10 लोग शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे शंकर गार्डन स्थित उनके घर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आरोपी उनके बेटे इमरान का पीछा करते हुए घर तक आए थे।

दो साल पहले की रंजिश, बदले के लिए अटैक

लल्लू रईस ने बताया कि करीब 2 साल पहले इमरान ने शादाब गेट के भाई पर हमला किया था, जिसमें उसकी उंगलियां कट गई थीं। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया।

Bhopal firing lallu rais:घटना को लेकर एसीपी अनिल बाजपेयी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। हमीदिया अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले?

राज्य

स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले?

मुख्यमंत्री यादव ने मंत्रालय में कई योजनाओं को मंजूरी दी, जिसमें कन्या विवाह सहायता और शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसान ऋण शामिल हैं।

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: SIT मौके पर पहुंची, बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, 33 कोचिंग और 3 होलट सील

राज्य

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: SIT मौके पर पहुंची, बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, 33 कोचिंग और 3 होलट सील

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। इमारत अवैध थी और इसे पहले ही गिराने का आदेश था। अग्निकांड के बाद सख्त कार्रवाई की गई है।

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

राज्य

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

राजस्थान के लिए यमुना जल परियोजना को लेकर नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

भरत तिवारी के एनकाउंटर सवाल, बिना जवाब दिए चले गए CM सम्राट

राज्य

भरत तिवारी के एनकाउंटर सवाल, बिना जवाब दिए चले गए CM सम्राट

भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद सरेंडर के बावजूद पुलिस द्वारा गोली मारने की घटना पर विवाद जारी है। इस मामले में 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

राज्य

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा में पंजाब से आए निहंग चौथे दिन भी डेरा डाले हुए हैं, पुलिस और ITBP ने स्थिति संभालने के प्रयास जारी रखे हैं।