भोपाल में Insta Friend ने अगवा कर किया दुष्कर्म, पति को मारने की धमकी

bhopal-instagram-friend-kidnap-rape-case-threat

भोपाल में Insta Friend ने अगवा कर किया दुष्कर्म, पति को मारने की धमकी

भोपाल में insta friend ने अगवा कर किया दुष्कर्म पति को मारने की धमकी

Bhopal Instagram rape case: भोपाल के मंगलवारा इलाके मे एक महिला को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। परिजनों ने बताया कि पीड़िता रात करीब 2:30 बजे महिला बेसुध हालत में घर पहुंची और परिवार को आपबीती सुनाई। 

इंस्टा फ्रेंड ने किया रेप

परिजनों ने बताया कि नोहर डेयरी बस स्टैंड वाले पेट्रोल पंप से 4 से 5 अज्ञात लोगों ने उसे जबरन कार में बिठाया, फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के साथ-साथ मारपीट भी की। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की बातचीत उसके आरोपी से लगभग 2 महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। लेकिन कुछ वक्त बाद पीडिता ने बात करना बंद कर दिया जिससे नाराज होकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने गैंग रेप की घटना से इंकार किया है। 

Insta Friend ने अगवा कर किया दुष्कर्म

गैंग रेप की पुष्टि नहीं

मंगलवारा थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया कि महिला के पति और परिजनों ने पहले गैंग रेप के आरोप लगाए थे, लेकिन, पीड़िता के बयानों में गैंग रेप की पुष्टि नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस ने 1 आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने कहा रात करीब 11:30 बजे अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखकर घर के लिए लौट रही थी। रास्ते में उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड हारिस खान का फोन आया। हारिस ने महिला पर तत्काल मिलने के लिए दबाव बनाया नहीं मिलने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। तब पीड़िता ने आरोपी हारिस को बताया कि मनोहर डेयरी के पीछे से गुजर रही है।

mangalwara thana

Bhopal Instagram rape case: हत्या की धमकी

आरोपी ने वहीं रुकने का कहा। मनोहर डेयरी के पिछले हिस्से में हमीदिया रोड के पास महिला आरोपी से मिली। जहां आरोपी ने उसे पति की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को जबरन हमीदिया रोड के एक होटल ले गया। जहां उसने महिला के साथ रेप किया। करीब 2 घंटे तक होटल रूम में ही पीड़िता को बंधक बनाए रखा। फिर फरार हो गया। इस बीच परिजन लगातार महिला को कॉल कर रहे थे। कई कॉल करने के बाद भी जब महिला ने फोन नहीं उठाया तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच रात करीब 2:30 बजे महिला घर लौट आई।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।